सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Recipe: चुकंदर और नारियल से बनाएं सेहत से भऱपूर हलवा, ये रही बनाने की विधि

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 04 Oct 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Beetroot And Coconut Halwa Recipe How To Make Chukandar Aur Nariyal Ka Halwa In Hindi
beetroot halwa - फोटो : istock

चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर में खून की कमी दूर करता है। लेकिन जब भी इसे खाने की बारी है तो लोग नाक भौं सिकोड़ लेते हैं। वजह है इसका स्वाद, जो कि काफी अजीब लगता है। हालांकि चुकंदर में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे ज्यादातर लोग सलाद के रूप में ही खाते हैं। अगर आप चुकंदर को सलाद के रूप में नहीं खा पाते। तो इसको स्वादिष्ट रूप में जरूर खाएंगे। नारियल के साथ मिलाकर चुकंदर को स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जाता है। जिसे बच्चों से लेकर बड़े सभी आसानी से खा लेंगे। इसके साथ ही चुकंदर हर किसी की डाइट में पहुंच जाएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा चुकंदर और नारियल का हलवा।

Trending Videos
Beetroot And Coconut Halwa Recipe How To Make Chukandar Aur Nariyal Ka Halwa In Hindi
beetroot halwa - फोटो : istock
चुकंदर और नारियल का हलवा बनाने की सामग्री

दो बड़े चम्मच देसी घी, नारियल का पूरा, चुकंदर, चीनी स्वादानुसार, दूध, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beetroot And Coconut Halwa Recipe How To Make Chukandar Aur Nariyal Ka Halwa In Hindi
beetroot - फोटो : Pixabay
हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धो लें। जिससे कि ये साफ हो जाए। साथ में चुकंदर को कद्दूकस कर लें। इसे किसी कटोरी में रखकर किनारे रख दें। अब कड़ाही को गैस पर गर्म करें। इसमे देसी घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो नारियल का बूरा डालकर चलाएं। साथ में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर भी डाल दें। धीमी आंच पर चलाते हुए इसे भूनें। साथ में इलायची पाउडर भी डाल दें। जब ये थोड़ा भुन जाए तो इसमे चीनी डाल दें। 
Beetroot And Coconut Halwa Recipe How To Make Chukandar Aur Nariyal Ka Halwa In Hindi
Coconut
चीनी डालकर चलाएं। साथ में दूध डाल दें और हलवे को पकने दें। बीच-बीच में हलवा चलाते रहें। जिससे कि ये पक जाए। जब ये सूख जाए तो गैस बंद कर दें। बस तैयार है नारियल और चुकंदर का हलवा। इस पर बचा हुआ नारियल का बूरा डालकर सर्व करें। आप चाहे तो इस हलवे में मनचाहे ड्राई फ्रूट्स डाल सकती हैं। काजू, बादाम और अखरोट के साथ ही किशमिश भी इसमे अच्छा लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed