नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा का समापन लोग नवमी तिथि को करते हैं। महानवमी के दिन विधि-विधान से पूजा के साथ ही हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूड़ी, खीर चढ़ाया जाता है। साथ ही कन्या पूजन किया जाता है। जिसमे छोटी उम्र की कन्याओं को घर में बुलाकर उनके चरण स्पर्शकर भोजन करवाते हैं। भोग में अगर आप भी हलवा और पूड़ी बनाने वाले हैं तो दो तरह के हलवे बनाकर मैया को भोग में चढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से दो हलवे जो फटाफट बनकर तैयार हो जाएंगे।
{"_id":"633aa1ee40252a6ed94aebb2","slug":"maha-navami-2022-bhog-prasad-halwa-puri-here-are-full-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MahaNavami Bhog: महानवमी पर माता रानी को लगाएं हलवा-पूड़ी का भोग, ये है बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
MahaNavami Bhog: महानवमी पर माता रानी को लगाएं हलवा-पूड़ी का भोग, ये है बनाने की विधि
Mon, 03 Oct 2022 03:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
halwa puri
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
halwa
- फोटो : istock
सूजी का हलवा
सूजी का हलवा बनाने के लिए जरूरत होगी 4 कप सूजी, एक कप चीनी, इलायची पाउडर, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, देसी घी।
sooji halwa
- फोटो : istock
सूजी का हलवा बनाने की विधि
सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले किसी कड़ाही में देसी घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो सूजी को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसे तब तक भूनें जबतक कि सूजी सुनहरे रंग की ना हो जाए। जब सूजी गोल्डन ब्राउन हो जाए तो पानी डालकर चलाएं। इसे चलाते हुए सुखाएं। फिर चीनी डाल दें। चीनी के साथ ही बारीक कटे काजू, बादाम, मखाने भी डाल दें। अब इसे चलाते रहें। जब ये सूखने लगे तो गैस बंद कर इलायची पाउडर डाल दें। बस तैयार है स्वादिष्ट सूजी का हलवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
atte ka halwa
- फोटो : istock
आटे का हलवा
माता रानी को हलवा पूड़ी के भोग में आटे का हलवा भी चढ़ाया जाता है। आटे का हलवा बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप गेंहू का आटा, दो कप चीनी, तीन से चार बड़े चम्मच देसी घी।
माता रानी को हलवा पूड़ी के भोग में आटे का हलवा भी चढ़ाया जाता है। आटे का हलवा बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप गेंहू का आटा, दो कप चीनी, तीन से चार बड़े चम्मच देसी घी।
विज्ञापन
atte ka halwa
- फोटो : social media
आटे का हलवा बनाने के लिए गैस पर कड़ाही को गर्म करें और इसमे देसी घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो आटे को इसमे डालकर धीमी आंच पर भूनें। ठीक उसी तरह से जैसे सूजी को भूनते हैं। जब आटा सुनहरा होकर महकने लगे तो इसमे चीनी डाल दें। साथ में पानी डालकर तेजी से चलाएं। जिससे की गांठ ना पड़े। बस तेज आंच पर चलाते हुए हलवे को तैयार करें और गैस बंद कर दें।