{"_id":"633aa7cdb5a78605ad40a947","slug":"navratri-durga-puja-2022-khichdi-bhog-recipe-how-to-make-khichuri-easy-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा में लगता है देवी मां को महाभोग, जानें कैसे बनेगी भोग वाली खिचड़ी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा में लगता है देवी मां को महाभोग, जानें कैसे बनेगी भोग वाली खिचड़ी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
khichdi
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम बंगाल में भी नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे दुर्गा पूजा के नाम से जानते हैं। दुर्गा पूजा पर पश्चिम बंगाल में नवमी के दिन देवी मां को खिचड़ी का भोग लगता है। जिसे माता को चढ़ाने के बाद भक्तों में प्रसाद स्वरूप बांट दिया जाता है। दुर्गा पूजा पर चढ़ने वाली इस खिचड़ी को लबरा या चोड़चड़ी भी कहते हैं। बेहद साधारण सी लगने वाली इस खिचड़ी का स्वाद काफी अलग होता है। जिसे बार-बार खाने का दिल करता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी भोग वाली खिचड़ी।
2 of 4
चावल
- फोटो : istock
बंगाली खिचड़ी बनाने की सामग्री
एक कटोरी गोविंद भोग चावल, आधा कटोरी मूंग की दाल, आलू बड़े टुकड़ों में कटा हुआ, पत्तागोभी, फूल गोभी, मटर के दाने, टमाटर कटा हुआ।
अदरक का टुकड़ा, दो हरी मिर्च. हल्दी, शक्कर, लाल मिर्च, तेजपत्ता, एक चम्मच पंचफोरम, नमक स्वादानुसार।
3 of 4
moong ki dal
- फोटो : iStock
बंगाली खिचड़ी बनाने की विधि
सबसे पहले चावल को धो लें। साथ ही गैस पर आंच चलाकर मूंग की दाल को धीमी आंच पर भून लें। मूंग की दाल को भूनने के बाद इसे बर्तन में निकाल लें और चावल के साथ मिलाकर धो दें। पानी को अच्छी तरह से निथार दें। अब प्रेशऱ कुकर में दाल चावल के साथ कद्दूकस किए हुए अदरक और हल्दी के टुकड़े को मिला दें। कूकर को गैस पर रखें और देसी घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमे पंचफोरन डालकर चटकाएं। साथ में तेजपत्ता भी डाल दें। गोभी और मटर, आलू को बारीक टुकड़ों में करके डाल दें। हल्का सा भूनने के बाद इसमे टमाटर डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
khichdi
- फोटो : istock
टमाटर डालने के बाद कूकर में दाल और चावल पकने के लिए डाल दें। साथ में पानी डालें और नमक स्वादानुसार डालकर सीटी आने दें। करीब तीन से चार सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कूकर के खुलने का इंतजार करें। बस तैयार है भोग में लगने वाली स्वादिष्ट खिचड़ी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।