Aloo Tamatar Ka Jhol Recipe: भारतीय घरों में आलू की सब्जी ऐसी सामान्य सब्जी है, जो किसी भी मौके पर बनाई जा सकती है। अधिकतर बच्चों को आलू पसंद होता है। वह सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं लेकिन आलू की तरह तरह की सब्जियों को वह आसानी से खा लेते हैं। महिलाओं के लिए भी आलू की सब्जी बनाना बहुत ही आसान लगता है। आम दिनों में आलू की भुजिया, आलू टमाटर या आलू मटर की सब्जी झटपट तरीके से बना सकते हैं। लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास के बाद अगर आप आलू टमाटर की सब्जी का स्वाद लेना चाहते हैं और नवमी या दशहरा के दिन आलू की लजीज सब्जी खाना चाहते हैं तो आलू का झोल बनाएं। यहां आलू का झोल बनाने की रेसिपी दी जा रही है। ये रही लजीज आलू का झोल बनाने की आसान और झटपट वाली विधि।
Recipe Of The Day: अलग रेसिपी से बनाएं आलू-टमाटर की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू का झोल बनाने के लिए सामग्री
चार मध्यम आकार के आलू, टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, मेथी दाने, गरम मसाला, घी और नमक
आलू का झोल बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- आलू को छीलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2- प्याज को महीन काट लें और अदरक व लहसुन का पेस्ट बना लें।
स्टेप 3- एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें जीरा और मेथी भूनें।
स्टेप 4- अब अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर भूरा होने तक तल लें।
स्टेप 5- जब अदरक लहसुन का पेस्ट घी छोड़ने लगे तो कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
स्टेप 6- इस मिश्रण में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और हल्का भूनें।
स्टेप 7- इसके बाद टमाटर के टुकड़े मिलाकर हल्की आंच पर दो मिनट बंद करके सब्जी पकाएं।
स्टेप 8- जब टमाटर पक जाए और घी छोड़ने लगे तो एक कप पानी मिलाकर कटे हुए आलू कढ़ाई में डालें।
स्टेप 9- लगभग पांच-सात मिनट हल्की आंच पर आलू को ढककर पकाएं।
स्टेप 10- फिर एक कप पानी और मिलाकर आलू को नरम होने दें।
स्टेप 11- ऊपर से गरम मसाला मिलाकर दो मिनट और पकने दें। फिर हरा धनिया से गार्निश करें।
लजीज आलू का झोल तैयार है। रोटी या चावल के साथ सर्व करें।