सब्सक्राइब करें

International Coffee Day 2022: कॉफी पसंद करते हैं तो जरूर बनाएं कॉफी से बनी ये स्पेशल रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 01 Oct 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
International Coffee Day 2022 Know 5 Five Easy Coffee Recipes to Celebrate This Day
coffee - फोटो : istock

कॉफी पीने के शौकीन अच्छी तरह समझते हैं कि कॉफी केवल एक ड्रिंक नही है। कॉफी के एक घूंट से ही बहुत लोगों का तनाव दूर हो जाता है। सुबह जल्दी उठने से लेकर काम की थकान को दूर करने के लिए लोग कॉफी पीना बेहद पसंद करते हैं। वैसे कॉफी को इतना पसंद किए जाने की वजह से ही इससे काफी सारी डिश तैयार की जाती है। जिसे सब पसंद करते हैं। अगर आप कॉफी लवर हैं और इंटरनेशनल कॉफी डे को सेलिब्रेट करना चाह रहे हैं तो इन पांच तरह की रेसिपी को ट्राई करें। कॉफी का मजा दोगुना हो जाएगा।

Trending Videos
International Coffee Day 2022 Know 5 Five Easy Coffee Recipes to Celebrate This Day
coffee - फोटो : istock
फ्रैपी

कोल्ड कॉफी तो आपने कई बार पी होगी। लेकिन इस बार घर में बनाएं फ्रैपी। ढेर सारे झाग के साथ बनीं ठंडी-ठंडी इस कोल्ड ड्रिंक को बनाना कुछ मुश्किल नही है। बस इसके लिए जरूरत है इंस्टेंट कॉफी, ठंडा पानी, चीनी और दूध। दूध में चीनी और कॉफी को मिक्स करके अच्छी तरह से ब्लेंड करें। जितना ज्यादा इसे ब्लेंड करेंगे, उतना ही कॉफी में झाग बनेगा। और बस तैयार है फ्रेपी, घर बैठे टेस्टी फ्रैपी का लुत्फ उठाईए।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Coffee Day 2022 Know 5 Five Easy Coffee Recipes to Celebrate This Day
coffee - फोटो : istock
चॉकलेट कॉफी ट्रफल 

कॉफी केवल पीने के काम ही नहीं आती बल्कि इससे काफी सारी डिश तैयार की जाती है। खासतौर पर चॉकलेट के साथ कॉफी के कॉम्बिनेशन को बहुत लोग पसंद करते हैं। चॉकलेट ट्रफल केक में कॉफी का फ्लेवर चॉकलेट के एक्स्ट्रा स्वीट फ्लेवर को बैलेंस करता है। जिसे कॉफी पसंद करने वाले हमेशा पसंद करते हैं। तो इस चॉकलेट ट्रफल केक को कॉफी के हिंट के साथ आप भी घऱ में तैयार कर सकती हैं। 

International Coffee Day 2022 Know 5 Five Easy Coffee Recipes to Celebrate This Day
coffee - फोटो : istock
डेलगोना कॉफी

डेलगोना कॉफी का नाम तो लॉकडाउन में जमकर ट्रेंड हुआ था। शायद ही कोई बचा हो जिसने डेलगोना कॉफी को बनाकर ट्राई ना किया हो। चीनी और कॉफी को फेंट कर गर्म दूध या फिर ठंडे दूध के ऊपर डालकर डैलगोना कॉफी तैयार की जाती है। डैलगोना कॉफी का नाम साउथ कोरिया की टॉफी के नाम पर पड़ा। जिसका नाम 'डैलगोना' ही है।

विज्ञापन
International Coffee Day 2022 Know 5 Five Easy Coffee Recipes to Celebrate This Day
coffee - फोटो : istock
फिल्टर कॉफी

कॉफी की सारी रेसिपी हॉट कॉफी के बिना अधूरी ही है। फिल्टर कॉफी का स्वाद कॉफी पसंद करने वालों के बीच हिट रहता है। तो इंटरनेशनल कॉफी डे को सेलिब्रेट करना है फिल्टर कॉफी जरूर बनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed