Recipe: दशहरे पर मुंह मीठा करने के लिए बनाएं झटपट ये मिठाई, मिनटों में हो जाएगी तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
250 सौ ग्राम पनीर, 200 ग्राम खोवा, आधा कप दूध, एक कप चीनी, आधा कप कंडेस्ड मिल्क, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, देसी घी एक चम्मच।
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को किसी बर्तन में अच्छी तरह से कद्दूकस करके मैश कर लें। जिससे कि पनीर में गांठ ना रह जाएं। अब साथ में खोवे को भी मसल लें। अच्छी तरह से हाथों से दोनों को मिला लें। गैस पर कड़ाही गर्म करें। एक चम्मच देसी घी डालें और पनीर के साथ खोवे के मिश्रण को कड़ाही में डालकर चलाएं। बिल्कुल धीमी आंच पर इस मिश्रण को भून लें। इसे लगातार चलाते रहें, नहीं तो कड़ाही की तली में लगने का डर रहता है। जब ये अच्छी तरह से भुनकर मुलायम हो जाए।
तब इसमे कंडेस्ड मिल्क और आधा कप दूध डाल दें। इसे अच्छी तरह चलाकर सुखाएं। जब कंडेस्ड मिल्क और दूध भी गाढ़ा होने लगे तो इसमे चीनी डाल दें। चीनी डालकर तेजी से चलाएं और सारी चीजों को मिक्स करें। जब मिश्रण पूरी तरह से सूख जाए तो इसमे इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। अब किसी बड़ी ट्रे या थाली में घी लगाएं। भुने हुए मिश्रण को इसमे पलट दें। और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स छिड़कना ना भूलें। हल्का ठंडा होने पर ही मनचाहे आकार में काट लें। बस ठंडा होते ही इन्हें किसी डिब्बे में निकालकर रख लें और सबको खाने को दें।