सब्सक्राइब करें

Navratri Recipe: नवरात्रि में 10 मिनट में बनाएं ये फलाहारी डिश, बढ़ जाएगा व्रत के खाने का स्वाद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 Sep 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Navratri Recipes How To make Falahari Mungfali Ki Chutney Recipe in Hindi
नवरात्रि में फलाहारी डिश की रेसिपी - फोटो : facebook

Navratri Recipes: नवरात्रि में हर दिन तरह तरह के फलाहारी भोज्य पदार्थ बनाए जा सकते हैं। नवरात्रि के नौ दिन उपवास करने वाले लोग शरीर की एनर्जी को बनाएं रखने के लिए पोषक तत्वों का सेवन किया जाता है। उपवास का खाना बहुत साधारण होता है। भूख शांत करने और शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नौ दिन तक साधारण सात्विक भोजन करते हैं लेकिन आप चाहें तो इसी सात्विक व फलाहारी खाने को कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी के जरिए चटपटा बना सकते हैं। फलाहारी भोजन को थोड़ा चटपटा बनाने के लिए साथ में व्रत वाली चटनी बना सकते हैं। सामान्य तौर पर लहसुन प्याज से बनी चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है लेकिन व्रत वाली चटनी बनाने के लिए आप लहसुन प्याज समेत तमाम चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। चलिए जानते हैं उपवास के लिए चटपटी चटनी बनाने की रेसिपी।

Trending Videos
Navratri Recipes How To make Falahari Mungfali Ki Chutney Recipe in Hindi
चटनी की रेसिपी - फोटो : Istock

फलाहारी मूंगफली की चटनी बनाने की सामग्री

मूंगफली, घी, जीरा, सूखी लाल मिर्च, तिल, कद्दूकस किया हुआ नारियल, इमली और सेंधा नमक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Recipes How To make Falahari Mungfali Ki Chutney Recipe in Hindi
मूंगफली - फोटो : social media

मूंगफली की चटनी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- मूंगफली की चटनी बनाने के लिए पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें।

स्टेप 2- अब घी में मूंगफली मिलाकर भून लें।

स्टेप 3- आधा चम्मच जीरा डालकर चटकने दें।

Navratri Recipes How To make Falahari Mungfali Ki Chutney Recipe in Hindi
फलाहारी चटनी - फोटो : iStock

स्टेप 4- फिर सूखी लाल मिर्च डालकर एक दो मिनट के लिए भूनें।

स्टेप 5- सारी सामग्री भूनते समय आंच धीमी रखें।

स्टेप 6- जब मूंगफली घी छोड़ने लगे और सुनहरी हो जाए तो ऊपर से तिल मिलाकर एक मिनट के लिए भून लें।

विज्ञापन
Navratri Recipes How To make Falahari Mungfali Ki Chutney Recipe in Hindi
फलाहारी चटनी की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 7- अब एक प्लेट में सभी सामग्री को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 8- ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में सभी सामग्री डालकर एक छोटा चम्मच इमली का पेस्ट, कद्दूकस किया हुआ नारियल, सेंधा नमक और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।

अगर आप उपवास में करी पत्ता का सेवन करते हैं तो एक सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता का तड़का लगाकर चटनी में मिला लें।

उपवास के लिए फलाहारी चटपटी मूंगफली की चटनी तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed