{"_id":"65068dc980a141b41705f823","slug":"hartalika-teej-2023-simple-sweet-dish-recipe-in-hindi-milk-cake-recipe-gulab-jamun-recipe-2023-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2023: पत्नी रख रही है हरतालिका तीज का व्रत तो अपने हाथ से बनाकर खिलाएं मिठाई, आसान है विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Hartalika Teej 2023: पत्नी रख रही है हरतालिका तीज का व्रत तो अपने हाथ से बनाकर खिलाएं मिठाई, आसान है विधि
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:01 AM IST
सार
अगर आपकी पत्नी आपके लिए पूरे सच्चे मन से हरतालिका तीज का कठिन व्रत रख रही है तो आप उनके लिए घर पर मिठाई बनाकर उन्हैें सरप्राइज दे सकते हैं।
Hartalika Teej 2023: हर पति-पत्नी के लिए हरतालिका तीज का व्रत काफी अहम होता है। महिलाएं इसका इंतजार सालभर करती हैं। ये दिन उनके प्यार और विश्वास को और ज्यादा मजबूत करके का दिन होता है। इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 18 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी हर महिला ने पूरी कर ली है।
दरअसल, इस दिन महिलाएं पूरे सच्चे मन से अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत काफी कठिन होता है। व्रत रखकर महिलाएं महादेव और माता गौरी से अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं।
अगर आपकी पत्नी आपके लिए पूरे सच्चे मन से हरतालिका तीज का कठिन व्रत रख रही है तो आप उनके लिए घर पर मिठाई बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। कठिन व्रत के बाद आपके द्वारा बनाई गई मिठाई से जब आपकी पत्नी व्रत खोलेंगी तो उनके मन में आपके प्रति सम्मान और ज्यादा बढ़ जाएगा। आज के लेख में हम आपको दो ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना काफी आसान है।
Trending Videos
2 of 7
Gulab jamun
- फोटो : Social Media
गुलाब जामुन
इसे बनाने के लिए आपको खोया यानी मावा- 1 कप, चीनी-4 कप, इलायची-3-4,पानी-3 कप, बेकिंग सोडा-1 चुटकी, ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के मुताबिक, घी-2 कप की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
gulab jamun
विधि
गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले मावे को सही से मैश करके उसमें हल्का सा बैकिंग सोडा मिलाएं। इसका सही सा डो तैयार करने के बाद इसमें दो बूंद घी डालें ताकि ये थोड़ा मुलायम रहे। ये डो ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। अब इस डो से छोटे-छोटे गुलाब जामुन तैयार करें और इन्हें कढ़ाई में तेल गर्म करके सुनहरा होने कर सेंक लें। ध्यान रखें कि इन्हें धीमी आंच पर ही सेकें, वरना ये अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
4 of 7
Gulab jamun
- फोटो : Istock
जब तक ये तैयार हो रहे हैं, तब तक इसकी चाशनी भी तैयार कर लें। चाशनी तैयार करने के लिए पानी और चीनी को मिलाकर पकाएं और खूशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर डालें। अब सिके हुए गुलाब जामुन को चाशनी में डाल दें। कुछ समय के बाद इसे निकाल कर इसके ऊपर मेवे डालें और आपनी पत्नी को सर्व करें।
विज्ञापन
5 of 7
Kalakand
- फोटो : Istock
कलाकंद बनाने के लिए सामान
कलाकंद बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको 250 ग्राम पनीर, 2 बड़े चम्मच चीनी,1 बड़ी चम्मच मिल्क पाउडर, आधी चम्मच इलायची पाउडर, कटे हुए पिस्ता और गुलाब की पत्तियां चाहिए होंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X