{"_id":"633cfb74119f84407e28ba7a","slug":"how-to-make-lehsuni-chur-chur-naan-easy-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: खाने का स्वाद बढ़ा देगी लहसुन के स्वाद वाली चूर-चूर नान, जानें बनाने का तरीका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: खाने का स्वाद बढ़ा देगी लहसुन के स्वाद वाली चूर-चूर नान, जानें बनाने का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:11 AM IST
खाने को पूरा करने का काम रोटी करती हैं। सब्जी कोई सी भी हो रोटी या परांठे जरूरी होते हैं। आमतौर पर जब हम कहीं बाहर पार्टी या रेस्टोरेंट में खाने जाते हैं। तो सब्जी के साथ नान खाने को मिलती हैं। खासतौर पर अगर चूर-चूर नान मिल जाएं। तो स्वाद का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन घर में अक्सर इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत लगती है। लेकिन अगर इस खास रेसिपी से चूर-चूर नान बनाएंगी तो फटाफट बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगी लहसुन के स्वाद वाली चूर-चूर नान।
Trending Videos
2 of 4
atta
- फोटो : istock
चूर-चूर नान बनाने की सामग्री
3 कप आटा, चार से पांच चम्मच देसी घी, कुछ लहसुन की कलियां, पांच से छह काली मिर्च, तीन हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच अजवाइऩ, आधा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
onion garlic
- फोटो : istock
चूर-चूर नान बनाने की विधि
सबसे पहले आटे को चलनी की मदद से छान लें। फिर किसी बाउल में आटे को लें। साथ में इसमे अजवाइन और नमक मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद गरम मसाला डालें और देसी घी डालकर हाथों की मदद से मसलें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आटे में कुटी हुई काली मिर्च को भी मिला लें। एक पैन में पानी गर्म करें। साथ ही लहसुन की कलियों को अच्छी तरह से कूच कर रख लें।
4 of 4
naan
- फोटो : istock
आटे में लहसुन की कुची हुई कलियों को डालकर हाथ की मदद से मिक्स करें। फिर गुनगुने पानी की मदद से आटे को गूंथ लें। आटे को नर्म ही गूंथना हैं। गूंथे आटे को करीब बीस मिनट के लिए ढंककर छोड़ दें। बीस मिनट बाद आटे को एक बार फिर से गूंथ कर लोई बना लें। इन लोई की रोटियां बेलकर हल्का सा पानी लगा दें। तवे को गैस पर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो गैस की आंच धीमी कर दें। और पानी लगे साइड को तवे पर डाल दें। रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। बस बटर लगाकर गर्मागर्म परोंसे। तैयार हैं स्वादिष्ट लहसुन के स्वाद वाली चूर-चूर नान।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X