{"_id":"633fc31f1c58c9108a398c5e","slug":"recipe-to-make-moong-dal-ki-kheer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: मूंग दाल का हलवा नहीं अब बनाएं मूंग दाल की खीर, ये है रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: मूंग दाल का हलवा नहीं अब बनाएं मूंग दाल की खीर, ये है रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
moong dal
- फोटो : istock
Link Copied
मूंग दाल का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा। साथ ही मूंग दाल की बनीं मिठाई भी बहुत लोगों को पसंद होती है। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं। मूंग दाल से बनीं खीर, जिसे खाने के बाद आप बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे। मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। तो इसकी बनी खीर भी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत से भरपूर होगी। मूंग दाल की खीर आमतौर पर साउथ इंडिया की डिश है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी मूंग दाल की खीर।
Trending Videos
2 of 4
halwa
- फोटो : istock
मूंग दाल की खीर बनाने की सामग्री
आधा कप चावल, छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो चम्मच घी, पानी, किशमिश, एक चौथाई कप मूंग की दाल, दो कप दूध, आधा कप गुड़, केसर के रेशे, काजू।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
kheer
- फोटो : istock
मूंग की दाल बनाने की विधि
मूंग की दाल बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमे काजू और बादाम डालकर भून लें। जब ये भुन जाए तो गैस बंद कर दें और किशमिश डाल दें। अब इन सारे ड्राई फ्रूट्स को प्लेट में निकालकर रख लें। एक बार फिर से पैन को गर्म करें और उसमे मूंग की दाल को सुनहरा होने तक भूनें। जब मूंग की दाल सुनहरी हो जाए तो इसे निकालकर चावल को भून लें।
4 of 4
moong dal
- फोटो : iStock
जब दाल और चावल अच्छी तरह भुनकर पक जाएं तो इन्हें प्लेट में निकालकर रख लें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो दाल और चावल डालकर गुड़ डाल दें। जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो इसमे इलायची पाउडर डाल दें। साथ में केसर के रेशे डालें। सब चीजों को अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाने दें। फिर इसमे काजू और बादाम डाल दें। सबसे आखिर में ठंडा दूध मिलाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट मूंग की दाल की खीर, जो सेहतमंद भी है। इसे आप चाहे तो ठंडा करके सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X