फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Rangoli Designs For Diwali 2022: दिवाली पर बनाएं रंगोली की ये सबसे आसान और सुंदर डिजाइन

Mon, 24 Oct 2022 12:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Latest Easy Rangoli Designs For Diwali 2022 See Deepavali Rangoli Photos Images
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala

Easy Rangoli Designs For Diwali 2022: दिवाली पर लोग अपने घर और ऑफिस की सजावट के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। घर की सुंदरता में चार चाँद लगाने के लिए घरों को  लाइट की लड़ियो और फूलों से सजाया जाता है। त्योहारों में घर की सजावट के लिए पारंपरिक और सबसे पुराने माध्यमों में रंगोली शामिल है। रंगोली घर की रौनक को और भी बढ़ा देती है। घर में आने वाले हर मेहमान का ध्यान सबसे पहले रंगोली पर ही जाता है। रंगोली बनाने के लिए बहुत कौशल की जरूरत नहीं होती। आजकल बाजार में ऐसे सामान उपलब्ध हैं, जो आसानी से आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाने में काम आ सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक व्यय करने या रंगोली बनाने में अधिक समय देने की जरूरत भी नहीं होती। घर की ही कुछ चीजों से रंगोली बना सकते हैं। यहां दिवाली पर रंगोली बनाने की सबसे आसान डिजाइन के बारे में बताया जा रहा है। कम खर्च में और कम समय में झटपट बनाएं दिवाली की ये रंगोली डिजाइन।

Latest Easy Rangoli Designs For Diwali 2022 See Deepavali Rangoli Photos Images
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala

फूलों और दीपों से सजाएं रंगोली 

इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाना आसान है। यह कम समय में ज्यादा या कम जगह पर आसानी से बनाई जा सकती हैं। इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आपको दीए और गेंदे के फूलों की जरूरत होगी। अलग-अलग रंगों के लिए आप अलग-अलग फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले जमीन पर रंगोली का डिजाइन बना लें। उसके बाद गुलाब, गेंदे या आपके पास जो भी फूल उपलब्ध हों, उनकी मदद से अपनी रंगोली में रंग भरें। फिर रंगोली को दीयों से सजाएं। यह रंगोली सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी।

Latest Easy Rangoli Designs For Diwali 2022 See Deepavali Rangoli Photos Images
दिवाली रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala

रंगों से सजी रंगोली

बाजार में रंगोली पाउडर आसानी से मिल जाएगा। चाहें तो चावल के आटे, हल्दी और गेरू आदि के प्रयोग से भी सुंदर रंगोली बना सकती  हैं। कई घरों में इसी तरह से रंगोली बनाई जाती है। यह एक सस्ती रंगोली बनाने का सबसे अच्छा उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Easy Rangoli Designs For Diwali 2022 See Deepavali Rangoli Photos Images
रंगोली डिजाइन - फोटो : Istock

रंगोली स्टीकर 

दिवाली में बहुत सारे काम होते हैं, ऐसे में अगर आपके पास रंगोली बनाने का अधिक समय नहीं है तो बाजार से रंगोली स्टीकर भी खरीदकर ला सकते हैं। रंगोली स्टीकर कम पैसों में मिल जाएंगे। इसे आप जमीन पर चिपका सकती हैं। यह कई दिनों तक आपके घर के आंगन की सुंदरता बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
Latest Easy Rangoli Designs For Diwali 2022 See Deepavali Rangoli Photos Images
दिवाली 2021 रंगोली डिजाइन - फोटो : pixabay

चाॅक से रंगोली बनाएं 

जमीन पर आप चौक की मदद से भी रंगोली बना सकती हैं। इंटरनेट से कोई भी आसान और सुंदर डिजाइन निकाल लें, उसके बाद आप चौक की मदद से उस डिजाइन को जमीन पर बना लें। फिर उसमें अपनी पसंद के अनुसार रंग भर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed