Baby Girl Names inspired by Radha Rani: सनातन धर्म में एक दूसरे को संबोधित करने के लिए शुरूआत राम-राम या राधे राधे के जाप के साथ किया जाता है। कई धर्म गुरु बताते है कि राधे राधे का जाप से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। इससे कृष्ण को पाने की शक्ति मिल जाती है और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। सोचिए राधा के नाम का जाप इतना चमत्कारी और शक्तिशाली है तो उनका नाम कितना पवित्र और स्नेहिल हो सकता है।
Baby Girl Names: संस्कृत के मंत्रों से चुनें बेटी के लिए सुंदर नाम, आधुनिक के साथ ही हैं अर्थपूर्ण भी
पारंपरिक राधा नाम के बजाए कुछ नए, यूनिक और आधुनिक नाम देना चाहते हैं तो राधा रानी के मंत्रों से बेटी के लिए मॉडर्न नाम तलाश सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधा रानी के मंत्र
ये रहे राधा रानी के कुछ पवित्र मंत्र और उसमें निहित राधा रानी के सुंदर नाम, जिन्हें आपको अपने बेटी के लिए तलाशना है।
ॐ वृषभानुजाय विद्महे, कृष्णप्रियाय धीमहि, तन्नो राधिका प्रचोदयात्
---x---
नमस्ते परमेशानि रासमण्डलवासिनी। रासेश्वरि नमस्तेऽस्तु कृष्ण प्राणाधिकप्रिये
---x---
वन्दे वृन्दावनानन्दां राधिकां परमेश्वरीम्, गोपिकां परमां श्रेष्ठां ह्लादिनीं शक्तिरुपिणीम्
---x---
राधारानी के मंत्रों से बेटी के लिए सुंदर नाम
- रासेश्वरी
- रम्या
- सर्वाद्या
- वृंदा
- रमा
- सत्या
- ईश्वरी
- गान्धर्वा
- राधिका
- राम्या
- रुक्मिणी
- पूर्णा
- अमोहा
- अनुत्तरा
- रिद्धिका
- गौरांगी
- हृदया