{"_id":"5bed347cbdec2269a2079041","slug":"deepveer-ki-shadi-know-everybody-in-ranveer-singh-family-which-is-deepika-padukone-sasural-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DeepVeer ki Shadi: सोनम होंगी ननद तो अर्जुन कपूर से होगा ये रिश्ता, कुछ ऐसा होगा दीपिका का ससुराल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
DeepVeer ki Shadi: सोनम होंगी ननद तो अर्जुन कपूर से होगा ये रिश्ता, कुछ ऐसा होगा दीपिका का ससुराल
Thu, 15 Nov 2018 03:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छह साल तक प्यार और भरोसे की डोर में बंधे दीपिका- रणवीर कल इटली में शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस बात को तो सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण विख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी बेटी हैं।बेंगलुरु में पलीं बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। लेकिन क्या आप दीपिका के ससुराल के सभी स्दस्यों के बारे में भी जानते हैं। अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं उनकी ननद सोनम कपूर से लेकर देवर अर्जुन कपूर तक के बारे में।
2 of 5
रणवीर की मम्मी और दीपिका की सासु मां अंजू भवनानी
- फोटो : file photo
सबसे पहले बात दीपिका के सास-ससुर की करते हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार से हैं और उनका सरनेम भवनानी है। रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी हैं जो रियल एस्टेट की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। रणवीर की मम्मी का नाम अंजू भवनानी है जो कि एक होममेकर हैं और वह बॉलीवुड पार्टी में कम ही दिखाई देती हैं।
3 of 5
रणवीर की बहन रितिका भवनानी
- फोटो : file photo
बात अगर दीपिका पादुकोण की ननद की करें तो उनका नाम है रितिका भवनानी। रणवीर अपनी बहन के काफी करीब हैं और उनसे लगभग अपनी सभी बातें शेयर करते हैं। मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा भी है कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भवनानी
- फोटो : file photo
जो लोग रणवीर के परिवार को अच्छे से नहीं जानते हैं उन्हें यह जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से भी बेहद करीब का रिश्ता है। दरअसल, रणवीर सिंह एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भवनानी के भतीजे हैं। इस तरह वह सोनम कपूर और रिया कपूर के कजिन भी हैं, यानी सोनम कपूर भी अब दीपिका पादुकोण की ननद बन चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : file photo
वहीं सोनम कपूर के ताया बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से भी रणवीर सिंह की अच्छी दोस्ती है, रिश्ते में देखा जाए तो अर्जुन कपूर अब दीपिका के देवर बन चुके हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।