{"_id":"6a7f3d7b0be5fde59f0a7507","slug":"video-vande-mataram-march-by-thousands-of-women-a-message-of-unity-conveyed-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हजारों मातृशक्ति का वंदे मातरम मार्च, एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों मातृशक्ति का वंदे मातरम मार्च, एकता का दिया संदेश
पूनम संत महिला एवं विकास समिति ने शुक्रवार को ''वंदे मातरम – सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता मार्च–2026'' का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने इसमें भाग लिया। मार्च का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाना था।
मार्च के दौरान पूरा मार्ग वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए मातृशक्ति ढोल-नगाड़ों के साथ आगे बढ़ीं। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सजी बेटियों ने मार्च में हिस्सा लिया। कुछ बेटियों ने भारतीय सेना, पुलिस, डॉक्टर और अधिवक्ता का रूप धारण किया। उन्होंने लगभग 25 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज लेकर मार्च निकाला। विशेष अतिथि हितपालस महाराज ने मार्च की सफलता पर पूनम संत को बधाई दी। उन्होंने सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम मजबूत करने का संदेश दिया।
महिलाओं की भूमिका और मार्च का उद्देश्य
पूनम संत ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम भारत माता के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य सामाजिक भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में जोड़ना है। साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।