सब्सक्राइब करें

Promise day 2019: अपने पार्टनर से जरूर करें ये 5 वादे, लाइफ टाइम बना रहेगा रिश्ते में प्यार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 11 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
happy promise day 5 best promises for girlfriend and boyfriend you should know
Promise day

वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन यानी 9 फरवरी को मनाए जाने वाले 'प्रॉमिस डे' के दिन किए हुए वादे की बात ही कुछ और है। पहले गुलाब, फिर प्यार का इजहार और उसके बाद चॉकलेट डे के बाद प्रॉमिस डे एक ऐसा दिन है जो आपके पार्टनर के साथ एक लंबे साथ का वादा है। प्रॉमिस डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या पति-पत्नी के साथ इन 5 वादों को करें जो आपकी जिंदगी में प्यार को बढ़ा देंगे। आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होगा। दरअसल, हर पुरुष की ख्वाहिश होती है कि उसकी गर्लफ्रेंड या पत्नी उसकी कंपैनियन बनकर रहे। वह चाहते हैं कि हर मुश्किल घड़ी में वह उन्हें कोसने की जगह उनका साथ निभाएं। माना कि आप उनको बिना जताए ये सारे काम कर रही हैं। मगर प्रॉमिस डे के मौके पर जब आप उनसे इसका वादा भी कर देंगी, तो यकीन मानिए आपका रिश्ता इतना मजबूत बन सकता है कि आप दोनों के बीच किसी तीसरे की कभी गुंजाइश रहेगी ही नहीं। 



प्रॉमिस डे के मौके पर हर लड़की को अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति से ये वादे जरूर करने चाहिए।

 

Trending Videos
happy promise day 5 best promises for girlfriend and boyfriend you should know
Promise day

1. तुम्हें कभी बदलने की कोशिश नहीं करूंगी
लड़कों को अक्सर यह शिकायत होती है कि उनकी ग्रूमिंग के बहाने उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें बदलने की कोशिश करती हैं। हालांकि, लड़कियों को याद रखना चाहिए कि वह अपने पार्टनर को बेहतर इंसान बनाने पर फोकस करें, बदलने पर नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
happy promise day 5 best promises for girlfriend and boyfriend you should know
Promise day

2. मैं कभी नहीं बदलूंगी
हर लड़की को उम्मीद होती है कि शादी के बाद उसका पति बदल जाए, पहले से ज्यादा जिम्मेदार और केयरिंग बन जाए। वहीं हर लड़का चाहता है कि शादी के बाद भी पत्नी ना बदले, वह वही लड़की बनकर रहे जिससे उन्होंने प्यार किया था। यही से शुरू होती है सारी समस्या। इसलिए हर लड़की को अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड से यह वादा जरूर करना चाहिए कि वह कभी नहीं बदलेंगी, चाहें हालात कैसे भी हों


 

happy promise day 5 best promises for girlfriend and boyfriend you should know
Promise day
3. जब भी तुम फेल होगे, कभी ताना नहीं मारूंगी, हमेशा तुम्हारा साथ दूंगी
आज आप उनसे वादा कीजिए कि अगर वह आपकी मर्जी के मुताबिक कोई फैसला लेंगे और फेल हो जाएंगे, तब भी उन्हें ताना नहीं मारेंगी कि 'मैंने तो पहले ही कहा था।' उस वक्त आपके पार्टनर को आपके साथ और भरोसे की जरूरत होती है, विशेष टिप्पणी की नहीं। 

 
विज्ञापन
happy promise day 5 best promises for girlfriend and boyfriend you should know
couple
4. कभी तुम्हें छोड़कर जाने की धमकी नहीं दूंगी
क्या आप उन लड़कियों में से हैं जो हर झगड़े की वजह अपनी पार्टनर को बताती हैं? या हर झगड़े के बाद मायके चले जाने या ब्रेकअप करने की धमकी देती हैं? अगर ऐसा है तो उनसे वादा कीजिए कि भले आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े हो जाए, लेकिन आप कभी उन्हें छोड़कर जाने की धमकी नहीं देंगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed