{"_id":"6a7e2d57072f7bf5dd0f04e0","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-fir-lodged-against-five-kushinagar-news-c-205-1-ksh1043-165703-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ प्राथमिकी
Fri, 14 Aug 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के खलवापट्टी गांव में सोमवार शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव छत के कुंडे से फंदे से लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेजहत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
चौराखास थानाक्षेत्र के धौरहरा के राधेश्याम यादव की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका यादव की शादी करीब चार वर्ष पहले खलवापट्टी के प्रदीप यादव से हुई थी। प्रियंका की मां तेतरी देवी ने मंगलवार को तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
तहरीर के मुताबिक, 11 अगस्त को परिजनों को सूचना मिली कि प्रियंका का शव कमरे में कुंडी से लटका मिला है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पति प्रदीप यादव, सास विंध्यवासिनी देवी, ससुर शंभू यादव, जेठानी सरोज देवी आदि ने साजिश के तहत प्रियंका की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। एसओ आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।