फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman committed suicide by consuming poison due to a family dispute.

Kushinagar News: पारिवारिक विवाद में महिला ने जहर खाकर दी जान

Fri, 14 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide by consuming poison due to a family dispute.
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में पारिवारिक विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि यहां की शीला देवी (45) पत्नी पप्पू ने कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि शीला देवी की चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। परिवार में दस वर्षीय पुत्री भी है। महिला की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों और पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed