फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   English liquor was being sold mixed with water, shop sealed, license suspended

Kushinagar News: पानी मिलाकर बेची जा रही थी अंग्रेजी शराब, दुकान सील, लाइसेंस निलंबित

Fri, 14 Aug 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
English liquor was being sold mixed with water, shop sealed, license suspended
जोकवा बाजार में अंग्रेजी शराब की दूकान को जांच के बाद सील करती आबकारी विभाग।संवाद - फोटो : Archive
जौरा बाजार/जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बोतलों की सील तोड़कर पानी मिलाकर शराब बेचने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार रात को दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान से खाली शराब की बोतलें और ढक्कन बरामद हुए। टीम ने 21 गत्ता अंग्रेजी शराब और बिक्री रजिस्टर भी कब्जे में ले लिया। दुकान को सील कर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। अनुज्ञापी (लाइसेंसधारी दुकानदार) समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर आबकारी गोरखपुर एसपी पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम ने बुधवार रात को दुकान पर जांच की। करीब चार घंटे तक चली जांच के दौरान खाली बोतलें और ढक्कन मिले। उसे टीम ने कब्जे में ले लिया व तैनात दोनों मुनीम को भी टीम अपने साथ ले गई। कसया आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने दुकान के अनुज्ञापी प्रदीप अग्रवाल और भटया बाजार निवासी मुनीम विंध्याचल कुशवाहा और लक्ष्मीपुर कचहरी, गोपालगंज निवासी सुमेश कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि दुकान को लेकर पहले भी शिकायतें मिल रही थीं और अनुज्ञापी को चेतावनी दी गई थी। जांच में अंग्रेजी शराब की बोतलों की सील तोड़कर पानी मिलाने की पुष्टि हुई है। बरामद शराब और अन्य सामान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट



-कसया आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचना की जा रही है। आबकारी विभाग की ओर से दिए गए साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जाएगा। यह रैकेट कब से सक्रिय रहा, इसकी भी जांच की जा रही है। दोनों मुनीम हिरासत में हैं।

-राकेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed