पति- पत्नी के बीच थोड़ी बहुत तकरार या फिर नोकझोंक तो होती ही रहती है। खुशहाल रिश्ते के लिए कभी कभी ये जरुरी भी होता है। ये झगड़े घर पर हों तब तक तो ठीक लेकिन कभी आपने ध्यान दिया है कि कुछ जगह ऐसी होती है जहां पर कितनी भी कोशिश की जाए लेकिन पति- पत्नी के बीच तकरार हो जाती है। आइए जानते हैं कि वो कौन- सी ऐसी परिस्थितियां जिनसे कितना भी बचा जाए लेकिन नोकझोंक तो हो ही जाती है।
पति- पत्नी कितनी भी कोशिश कर लें इन परिस्थितियों में झगड़े हो ही जाते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब आप किसी सफर पर जाने के लिए तैयार हो रहे हों
जब भी कभी पति- पत्नी किसी सफर पर जा रहे होते है तो बहुत बार उनके बीच झगड़ा हो जाता है। और आपको ये जानकर कोई हैरानी नही होगी कि ये तकरार सामान की पैकिंग के समय से ही शुरु हो जाती है। और ज्यादातर इसका कारण सामान के ज्यादा पैक कर लेने की वजह से होता है।
जब जा रहें हो पार्टी या फंक्शन में
बहुत बार किसी शादी या फिर किसी पार्टी में आप दूसरों के जीवनसाथी की तुलना अपने जीवनसाथी से करना शुरु कर देते हैं और नतीजा दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो जाता है।
बहुत बार गाड़ी से कहीं जाते समय देर होती रहती है या सड़क पर ट्रैफिक इतना ज्यादा होता है कि हमारा धैर्य जवाब देने लगता है और इसका गुस्सा भी हम अपने जीवनसाथी पर निकालने लगते हैं। इसलिए जरुरी है कि आगे से जब भी कभी गाड़ी से कहीं जाएं तो देर होने पर इसका गुस्सा एक दूसरे पर न निकालें।
दोस्तों के साथ डिनर पर
जब कभी आप सभी दोस्तों के साथ डिनर या लंच पर जाते हैं तो पुरषों की आदत होती है कि दूसरों की बीवी की तारीफ जरुर करते है। पुरुषों की ये आदत महिलाओं को नागवार गुजरती है और फिर शुरु होता है झगड़ा। इन झगड़ों को रोकने के लिए जरुरी है कि पति अपनी भावनाओं पर काबू रखें।