फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Week 2020: कब और कैसे हुई थी वेलेंटाइन डे की शुरुआत, क्या है इसका इतिहास?

Thu, 06 Feb 2020 05:44 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 06 Feb 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Valentine Week 2020 valentine day history in hindi for love and romance
Valentine Day - फोटो : Amar Ujala

प्यार करने वालों को वेलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है। रोज डे के साथ 7 फरवरी को इसकी शुरुआत होती है और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शवाब पर होती है, वहीं भारत और अन्य पूर्वी देशों में इस दिन को मनाने का अपना-अपना अंदाज होता है। प्यार के इजहार का यह खास सप्ताह पूरे जोरशोर से मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं, वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई थी?

Valentine Week 2020 valentine day history in hindi for love and romance
संत वेलेंटाइन - फोटो : Social Media

ऐसा माना जाता है कि वेलेंटाइन-डे मूल रूप से संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। परंतु संत वेलेंटाइन के विषय में ऐतिहासिक तौर पर विभिन्न मत हैं और कुछ भी सटीक जानकारी नहीं है। 1969 में कैथोलिक चर्च ने कुल 11 संत वेलेंटाइन के होने की पुष्टि की और 14 फरवरी को उनके सम्मान में पर्व मनाने की घोषणा की। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वेलेंटाइन रोम के संत वेलेंटाइन माने जाते हैं। 

Valentine Week 2020 valentine day history in hindi for love and romance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहा जाता है कि संत वेलेंटाइन ने अपनी मृत्यु के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को नेत्रदान किया व जेकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था 'तुम्हारा वेलेंटाइन'। यह दिन था 14 फरवरी, जिसे बाद में इस संत के नाम से मनाया जाने लगा और वेलेंटाइन-डे के बहाने पूरे विश्व में निःस्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Week 2020 valentine day history in hindi for love and romance
Relationship - फोटो : Pixabay

साल 1260 में संकलित की गई 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' नामक पुस्तक में संत वेलेंटाइन का वर्णन मिलता है। जब तीसरी सदी थी तो रोम में क्लॉडियस नाम के राजा का राज हुआ करता था। क्लॉडियस मानते थे की विवाह (शादी) करने से पुरुषों का दिमाग और शक्ति दोनों ही खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
Valentine Week 2020 valentine day history in hindi for love and romance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसी सोच के साथ क्लॉडियस ने पूरे राज्य में यह आदेश जारी कर दिया की उसके जितने भी सैनिक और अधिकारी है वे विवाह नही करेंगे, पर संत वेलेंटाइन ने क्लॉडियस के इस क्रूर आदेश का विरोध किया। साथ ही पूरे साम्राज्य में लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed