{"_id":"5b3355394f1c1bb16e8ba20f","slug":"amarnath-yatra-2018-pilgrims-have-to-spend-this-amount-to-do-amarnath-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2018: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को करने होंगे इतने पैसे खर्च","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
अमरनाथ यात्रा 2018: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को करने होंगे इतने पैसे खर्च
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान के लिए न तो कोई व्यक्ति छोटा होता है और न कि कोई बड़ा। उसके लिए सब लोग एक समान हैं। बुधवार सुबह जम्मू बेस कैम्प से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना कर दिया गया। अमरनाथ की यह यात्रा 26 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में जो श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करना चाहते हैं लेकिन यात्रा के दौरान आने वाले खर्च को लेकर कुछ असमंजस में हैं तो ऐसे लोगों की मुश्किलें हम दूर किए देते हैं। आइए बताते हैं इस यात्रा के दौरान आपको किस चीज के लिए अंदाजन कितना खर्च करना होगा।
अमरनाथ यात्रा 2018: अमरनाथ यात्रा के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। घोड़े से लेकर पालकी और टेंट के रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ सब चीजों के दाम तय कर दिए गए हैं। पालकी के लिए यात्रियों को साढ़े आठ हजार रुपए का भुगतान करना होगा। आइए जानते हैं किस चीज के लिए क्या रहेगा किराया।
स्थान सेवा शुल्क
बालटाल से गुफा और वापसी कुली 1650 रुपए
बालटाल गुफा और वापसी घोड़ा/ खच्चर 2800 रुपए
बालटाल गुफा और वापसी पालकी 8500 रुपए
बालटाल से बारीमार्ग कुली 700 रुपए
बालटाल से बारीमार्ग घोड़ा/ खच्चर 1 हजार रुपए
बालटाल से संगम कुली 1 हजार रुपए
बालटाल से संगम घोड़ा/ खच्चर 1200 रुपए
बालटाल से पंचतरणी कुली 1200 रुपए
बालटाल से पंचतरणी घोड़ा/ खच्चर 1450 रुपए
बालटाल से गुफा और वापसी कुली 1650 रुपए
बालटाल गुफा और वापसी घोड़ा/ खच्चर 2800 रुपए
बालटाल गुफा और वापसी पालकी 8500 रुपए
बालटाल से बारीमार्ग कुली 700 रुपए
बालटाल से बारीमार्ग घोड़ा/ खच्चर 1 हजार रुपए
बालटाल से संगम कुली 1 हजार रुपए
बालटाल से संगम घोड़ा/ खच्चर 1200 रुपए
बालटाल से पंचतरणी कुली 1200 रुपए
बालटाल से पंचतरणी घोड़ा/ खच्चर 1450 रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन
ठहरने में होने वाला खर्च :
श्राइन बोर्ड ने कालाबाजारी और बारगेनिंग से यात्रियों को बचाने के लिए वहां ठहरने के लिए रेट पहले से ही फिक्स कर दिए हैं। प्लोर पर मेट्रेस, ब्लैंकेट, पिलो या स्लीपिंग बैग के साथ ब्लैंकेट लेने के लिए एक श्रद्धालु को एक रात के लिए मणिगम में 150 रुपए देना होंगे।
श्राइन बोर्ड ने कालाबाजारी और बारगेनिंग से यात्रियों को बचाने के लिए वहां ठहरने के लिए रेट पहले से ही फिक्स कर दिए हैं। प्लोर पर मेट्रेस, ब्लैंकेट, पिलो या स्लीपिंग बैग के साथ ब्लैंकेट लेने के लिए एक श्रद्धालु को एक रात के लिए मणिगम में 150 रुपए देना होंगे।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
बालटाल में 200 तो गुफा के पास ठहरने के लिए आपको पंचतरणी में 350 रुपए चुकाने होंगे। वहीं अगर फ्लोर की बजाय सोने के लिए खटिया चाहिए तो सभी सुविधाओं के साथ उसका चार्ज मणिगम में 180, बालटाल में 250, पंचतरणी में 500 रुपए होगा।