फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों से कटने लगे हैं, खुद से नफरत करते हैं...कहीं आप इस बीमारी के शिकार तो नहीं संभल जाएं

Fri, 10 Aug 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Aug 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Stress Management is Must to Cure Common Mental Disorder
stress management
नींद नहीं आती, किसी से बात करना अच्छा नहीं लगता। अकेलापन तलाशते हैं, कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं। अगर ऐसा है तो संभल जाएं, वरना जीना मुश्किल हो जाएगा।
Chandigarh, Stress Management is Must to Cure Common Mental Disorder
office stress
आमतौर पर लोग मानसिक बीमारी का ताल्लुक पागलपन से मानते हैं। सोचते हैं कि डाक्टर को दिखाने के दौरान किसी ने देख लिया तो लोग क्या कहेंगे। इस वजह से लोग इलाज कराने से कतराते हैं। जबकि 80 प्रतिशत लोग कॉमन मेंटल डिस्आर्डर से पीड़ित होते हैं।

 
Chandigarh, Stress Management is Must to Cure Common Mental Disorder
stress management
दरअसल अधिकतर लोगों को पता ही नहीं है कि मानसिक बीमारियां कौन सी हैं और उनके लक्षण कौन से हैं। इलाज नहीं कराने की स्थिति में कई लोग पूरी जिंदगी बीमारी का दंश झेलते रहते हैं। इससे उनकी क्वालिटी आफ लाइफ खराब हो जाती है। जबकि अधिकतर बीमारियों का इलाज दवाइयों से संभव है। जानते हैं कि आखिर मानसिक बीमारियां कौन सी हैं और उसका इलाज क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Stress Management is Must to Cure Common Mental Disorder
stress
ये होते हैं कॉमन मेंटल डिस्आर्डर
विशेषज्ञों का कहना है कि 100 में से 25 व्यक्ति कॉमन मेंटल डिस्आर्डर से पीड़ित होते हैं। इनमें मुख्य रूप से डिप्रेशन, नशे का आदी होना, सिरदर्द, डर लगना, रिलेशनशिप में प्राब्लम, बार-बार हाथ धोने की आदत, दरवाजे की कुंडी को चेक करना, झगड़े की वजह से तनाव में रहना, घबराहट, चिंता करना और नई परिस्थितियों में एडजस्ट न होना जैसे लक्षण कॉमन मेंटल डिस्आर्डर में आते हैं।
विज्ञापन
Chandigarh, Stress Management is Must to Cure Common Mental Disorder
stress
ये होते हैं प्राथमिक लक्षण
भूख न लगना और नींद न आना, अक्सर कमजोरी महसूस होना, असहाय व आशाहीन महसूस होना, आपको याद नहीं कि आप आखिरी बार खुश कब थे, बिस्तर से उठने या नहाने जैसी डेली रुटीन की चीजें भी आपको टास्क लगती हैं, आप लोगों से कटने लगे हैं, आप खुद से नफरत करते हैं और अपने आप को खत्म कर लेना चाहते हैं, गूगल पर खुदकुशी के तरीके सर्च करते हैं तो आपको तुरंत मदद लेनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed