फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेंशन जाएगा पेंशन लेने, बस सुबह सवेरे कर लें ये 5 काम

Sat, 14 Jul 2018 03:24 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
You can get rid of your stress free life just follow these useful tips

बिजी और तनाव भरी लाइफ के चलते लोग शाम होते-होते थकान और गुस्से से चिड़चिड़े हो जाते हैं। ज्यादातर ऐसा ऑफिस में बॉस की डांट पड़ने पर या फिर किसी पारिवारिक टेंशन की वजह से होता है। अगर आप चाहते हैं कि हर रोज आपका पूरा दिन एक खुशनुमा अहसास के साथ बीते तो दिन की शुरुआत अच्छी करने के लिए आपको कुछ बेहतरीन कदम उठाने होंगे। आइए जानते हैं क्या...

You can get rid of your stress free life just follow these useful tips
ताजी हवा को घर के अंदर आने दें
सुबह-सवेरे न केवल घर की खिड़कियां, बल्कि दिल के दरवाजे खोलकर रोशनी का स्वागत करें। परदों को कुछ इस तरह लगाकर सोएं कि सुबह आंख खुले तो कमरा नेचुरल रोशनी से भरा हुआ हो। दिन भर बॉडी आपके मन मुताबिक काम करें, इसके लिए सुबह नेचुरल रोशनी से संपर्क जरूरी है। ये रोशनी बॉडी को मेलाटोनिन के प्रोडक्शन को कम करने और अड्रेनलिन प्रोडक्शन शुरू करने का सिग्नल देती है। इस तरह आपकी आधी नींद टूट जाती है और अलार्म बजने पर चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होता।
You can get rid of your stress free life just follow these useful tips
जरूर करें एक्सरसाइज
एक्सरसाइज आपको पूरा दिन अलर्ट रखती है। इससे कई किस्म की गलतियां होने से आप बच जाते हैं। इसलिए हर दिन 30 मिनट की एक्सरसाइज को सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे एंडोर्फिन्स हार्मोन सक्रिय होता है, जो आपको दिन भर खुशनुमा रखने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can get rid of your stress free life just follow these useful tips
खुद को दें समय 
सुबह काफी व्यस्तता रहती है। बावजूद इसके 10-15 मिनट खुद के साथ बिताएं। इससे आपको शांति और सुकून मिलेगा। चाहें तो अपना पसंदीदा संगीत सुने, कोई बुक या मैगजीन पढ़ें। लेकिन, दिन शुरू करने से पहले खुद को समय जरूर दें।
विज्ञापन
You can get rid of your stress free life just follow these useful tips
अलॉर्म लगाकर सोएं 
सुबह जिस वक्त उठना हो, उससे पंद्रह मिनट पहले का अलार्म सेट करके सोएं। इससे सुबह उठकर स्ट्रेचिंग और सोच-विचार करने का समय मिल जाएगा और लेट होने की हड़बड़ी में बिस्तर छोड़ने की बजाय आप आराम से धीरे-धीरे उठ सकते हैं। बाद में आपका बॉडी क्लॉक भी अलार्म क्लॉक से मैच हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed