Best Destinations For Men: काॅलेज जाने वाले युवा लड़के अपने दोस्तों के साथ अक्सर हैंगआउट करना पसंद करते हैं। अगर वह हॉस्टल में रहते हैं तो वीकेंड पर अक्सर ट्रैवल के लिए निकल जाते हैं। वैसे तो अधिकतर लड़के देश से बाहर घूमना चाहते हैं। भारतीय पुरुषों को घूमने के लिए विदेशी जगहों में स्विट्जरलैंड, पेरिस, दुबई, बैंकॉक और थाईलैंड जैसी जगहें पसंद आती हैं। अधिकतर पुरुष ट्रिप पर हर साल इन देशों को घूमने की योजना बनाते हैं। लेकिन कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों के पास सीमित पॉकेट मनी और छुट्टियां होती हैं, इसलिए विदेश ट्रिप पर जाना उनके लिए आसान नहीं होता। वीकेंड पर लड़के अपने दोस्तों के साथ भारत में ही कई शानदार जगहों पर जा सकते हैं। यहां के नजारे विदेशों से कम नहीं होते। भारत की कई जगहें लड़कों के घूमने के लिए बेस्ट होती हैं। आप यहां एडवेंचर स्पोर्ट एक्टिविटी से लेकर सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। जानिए लड़कों के घूमने के लिए बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में।
{"_id":"62b7e7d617aac83512133f28","slug":"best-places-to-visit-in-india-for-boys-destinations-for-men-know-about-these-places-resemble-foreign-locations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best Destinations For Men: लड़कों के घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, भूल जाएंगे विदेश का सफर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Best Destinations For Men: लड़कों के घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, भूल जाएंगे विदेश का सफर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन

लड़को की ट्रैवल डेस्टिनेशन
- फोटो : pixa

Trending Videos

लड़के जा सकते हैं लद्दाख
- फोटो : Pixabay
लड़कों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगहें
लद्दाख
अगर लड़कों का ग्रुप घूमने के लिए किसी ट्रिप पर जाना चाहता है, तो लद्दाख उनके लिए बेहतरीन जगह है। लद्दाख का सफर बाइक से करना एडवेंचर होगा, साथ ही यहां के नजारे आपको बहुत उत्साहित करेंगे। मौसम के लिहाज से भी यह समय लद्दाख घूमने के लिए बेस्ट है। पहले आप मनाली के रास्ते लेह जा सकते हैं। वहां से नुब्रा वैली होते हुए पैंगोंग झील, सो मोरिरी आदि घूम सकते हैं।

मनाली जा सकते हैं लड़के
- फोटो : अमर उजाला
मनाली
दोस्तों के साथ कम पैसों में गर्मियों में किसी ट्रिप पर जाने के लिए लड़के हिमाचल प्रदेश के मनाली हिल पर जा सकते हैं। मनाली घूमने के लिए बेहतरीन जगह है, यहां से आप बाइक किराए पर लेकर सोलांग वैली और फिर अटल टनल घूमने जा सकते हैं। सोलांग वैली में आपको काफी सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने को मिलेगा। दोस्तों के साथ कैंपिंग और बोन फायर का आनंद भी यहां उठा सकेंगे।

लड़के देख सकते वन्यजीव राष्ट्रीय उद्यान
- फोटो : istock
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
कुछ अलग करने और देखने की चाह है तो लड़को का ग्रुप राजस्थान के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान देखने जा सकता है। यहां जंगल सफारी का मजा लड़कों को उत्साह और ऊर्जा से भर देगा। जंगल सफारी का मजा लेते हुए लड़के बाघ, लंगूर और भालू जैसे जानवरों को भी देख पाएंगे।

गोवा में वाॅटरस्पोर्ट्स का लुत्फ ले सकते हैं लड़के
- फोटो : अमर उजाला
गोवा
लड़को के घूमने का बात आए तो गोवा का नाम लिस्ट में सबसे पहले आता है। यहां के बीच, लजीज खाना, नाइट लाइफ, पार्टी आदिल लड़कों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। लड़कों का ग्रुप गोवा में वाटर स्पोर्ट्स, फिशिंग, क्रूजिंग, डॉल्फिन टूर्स, फ्लाईबोर्डिंग आदि का आनंद ले सकते हैं। देर रात बीच पर पार्टी कर सकते हैं।