Christmas 2024: हर साल दुनियाभर में क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस मौके पर ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च जाते हैं। कैंडल जलाते हैं और ईसा मसीह से प्रार्थना करते हैं। इस दौरान लोग घर की सजावट करते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करते हैं। इस पर्व को लेकर लगभग सभी धर्मों के बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं। इसका एक कारण है क्रिसमस में बच्चों के स्कूल की छुट्टी होना। बच्चे सर्दियों की छुट्टी को एन्जॉय करना चाहते हैं और क्रिसमस के मौके पर घूमने जाना चाहते हैं।
Christmas 2024: क्रिसमस पर बच्चों को एक दिन की छुट्टी में कराएं इन जगहों की सैर
दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं तो क्रिसमस पर बच्चों को एक दिन की छुट्टी पर कुछ खास जगहों पर ले जा सकते हैं, जहां पहुंचकर बच्चे खुश हो जाएंगे और घुलकर एन्जॉय कर पाएंगे।
वेस्ट टू वंडर
दिल्ली में वेस्ट टू वंडर एक खास पर्यटन स्थल है जहां दुनिया के सातों अजूबे देखने को मिल सकते हैं। बच्चे के साथ विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं तो उन्हें एक ही स्थान पर कई विदेशी जगहों के दर्शन करा दें। दुनिया के सात अजूबे वेस्ट मटेरियल से बने हुए हैं। यहां के नजारे बच्चे को रोमांचित करेंगे।
डीएलएफ मॉल, नोएडा
नोएडा के सेक्टर 18 के आसपास रहते हैं तो यहां स्थित डीएलएफ मॉल में बच्चों को घुमाने ले जा सकते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर माॅल की सजावट बेहतर आकर्षक तरीके से की जाती है। इस दौरान क्रिसमस की सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से होती है। यहां तरह-तरह की एक्टिविटी का भी आयोजन किया जाता है।
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल
क्रिसमस पर चर्च में प्रेयर के लिए जा सकते हैं। भारत की सबसे पुरानी चर्च में से एक दिल्ली में मौजूद है। इस चर्च का नाम सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल है। क्रिसमस पर यहां की रौनक पूरी दुनिया में मशहूर है। इस मौके पर इस चर्च में काफी भीड़ रहती हैं और सजावट व सेलिब्रेशन न्यू ईयर तक जारी रहता है।
लोधी गार्डन
सर्दियों में धूप में हरियाली के बीच पिकनिक का मजा लेने के लिए क्रिसमस के मौके पर लोधी गार्डन जा सकते हैं। दिल्ली के लोधी गार्डन के शानदार नजारों का आनंद आप और बच्चे ले सकते हैं। वहीं यहां ढेर सारी यादगार तस्वीरें क्लिक करा सकते हैं। घर से स्नैक्स पैक करके ले जाएं और यहां बच्चों के साथ खेलें व वक्त बिताएं।