फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyderabad: हैदराबाद की बिरयानी ही नहीं ये चीजें भी हैं मशहूर, सफर के दौरान उठा सकते हैं लुत्फ

Sat, 20 Aug 2022 11:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 20 Aug 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Famous Things of Hyderabad Know These Popular Items Apart from Hyderabadi Biryani
हैदराबाद की मशहूर डिश - फोटो : istock

Famous Things Of Hyderabad: दक्षिण भारत का हैदराबाद शहर बहुत मशहूर है। आप भले ही हैदराबाद न गए हों लेकिन हैदराबाद की बिरयानी का नाम तो जरूर सुना होगा। हैदराबादी बिरयानी पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप कभी हैदराबाद घूमने जाते हैं तो वहां की हैदराबादी बिरयानी जरूर ट्राई करें। हैदराबाद घूमने के लिहाज से भी बेहतरीन जगह है। यहां आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ जा सकते हैं। घूमने का शौक रखने वालों को हैदराबाद में काफी कुछ एक्सप्लोर करने को मिलेगा। लेकिन अगर आप घूमने के साथ ही फूडी हैं यानी आपको खाने का शौक है तो हैदराबाद आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। अगर आपको लगता है कि हैदराबाद में सिर्फ बिरयानी ही मशहूर है तो ऐसा नहीं है। बिरयानी के अलावा हैदराबाद में मशहूर खाने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं। चलिए जानते हैं बिरयानी के अलावा हैदराबाद के मशहूर खाने के बारे में।

Famous Things of Hyderabad Know These Popular Items Apart from Hyderabadi Biryani
हैदराबादी बैंगन - फोटो : सोशल मीडिया

हैदराबादी बैंगन

अगर आप वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं और हैदराबाद जाएं तो लंच या रात के खाने में आप हैदराबादी बैंगन आर्डर कर सकते हैं। हैदराबादी बैंगन का स्वाद बहुत लजीज होता है। इसे मूंगफली, इमली और तिल के साथ बनाया जाता है। हैदराबादी बैंगन की ग्रेवी अखरोट से तैयार होती है।

Famous Things of Hyderabad Know These Popular Items Apart from Hyderabadi Biryani
हैदराबादी हलीम - फोटो : सोशल मीडिया

हलीम

हैदराबाद का नॉनवेज खाना बहुत मशहूर है। यहां की पसंदीदा डिश में हलीम का नाम भी शामिल है। हलीम एक मटन स्टू है, जो दाल, मसालों और गेहूं मिलाकर बनाया जाता है। मसालों के कारण इसका स्वाद बहुत ही लजीज लगता है। ईद के मौके पर इस डिश को अक्सर बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Things of Hyderabad Know These Popular Items Apart from Hyderabadi Biryani
हैदराबादी ईरानी चाय - फोटो : Pixabay

ईरानी चाय

वेज और नॉनवेज खाने के अलावा हैदराबाद घूमने के दौरान यहां की खास चाय का स्वाद भी जरूर चखें। हैदराबाद के मशहूर चारमीनार के पास ईरानी चाय लोगों की पसंदीदा और इलाके की प्रसिद्ध चीजों में से है। लोग यहां हैदराबादी बिस्कुट और मस्का पाव के साथ ईरानी चाय की चुस्की लेते हैं।

विज्ञापन
Famous Things of Hyderabad Know These Popular Items Apart from Hyderabadi Biryani
हैदराबादी फिरनी - फोटो : facebook

हैदराबादी फिरनी

मीठा खाना पसंद है तो खाने के बाद हैदराबादी की मशहूर मिठाई का भी स्वाद लें। हैदराबादी फिरनी बहुत ही पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed