सब्सक्राइब करें

Best Travel Destination in June: जून महीने में घूमने का बना रहे प्लान तो सफर के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Jun 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
Holiday Destinations: Best Places to Travel Destinations in June in India
जून में घूमने के लिए बेस्ट जगहें - फोटो : istock

Best Travel Destination In June: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने की इच्छा रखने वाले अब तक किसी भी सफर के लिए रवाना नहीं हुए हैं, तो जून में घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्कूल कॉलेजों में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां जून महीने के अंत तक खत्म हो जाती हैं। ऐसे में बच्चों को इसके बाद चैन से घूमने का समय नहीं मिल पाएगा। वहीं जून के आखिरी दिनों में बारिश का मौसम होने लगता है, जो जुलाई-अगस्त तक जारी रहता है। बारिश में लोग यात्रा पर जाने से बचते हैं। ऐसे में अगर आप गर्मियों में घूमने का सोच रहे हैं तो जून का महीना आपके लिए सबसे परफेक्ट समय है। जून में आप परिवार,बच्चों, पार्टनर या दोस्तों के साथ सफर पर जा सकते हैं। लेकिन जून के महीने में तापमान बहुत ज्यादा होता है। अधिक गर्मी होने के कारण पर्यटक ऐसी जगह पर जाने की इच्छा रखते हैं जो ठंडा हो और घूमने के लिहाज से बेस्ट हो। यहां आपको जून में घूमने के लिए बेहतर विकल्प दिए जा रहे हैं। बजट में गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं।

Trending Videos
Holiday Destinations: Best Places to Travel Destinations in June in India
दार्जिलिंग - फोटो : istock

गर्मियों में जा सकते हैं दार्जिलिंग

जून के महीने में दार्जिलिंग में घूमने के लिए बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थलों का विकल्प मिलेगा। आप दार्जिलिंग में टाइगर हिल्स पर जा सकते हैं। सुकून से छुट्टियां मनाने के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी। यहां आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसके अलावा दार्जिलिंग के पीस पैगोडा जा सकते हैं। यह एक बौद्ध तीर्थ स्थल है, जहां घूमने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी। दार्जिलिंग की सबसे प्रसिद्ध डेस्टिनेशन में घूम मोनेस्ट्री का नाम आता है, जो पुराने समय का मठ है। यहां आप बतासिया लूप, गोरखा युद्ध स्मारक घूमने के साथ ही 'टॉय ट्रेन' के सफर का मजा ले सकते हैं। यहां का मौसम भी गर्म नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holiday Destinations: Best Places to Travel Destinations in June in India
हिमाचल के हिल स्टेशन - फोटो : facebook

जून में जाएं हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन

गर्मियों में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश में कई सारे डेस्टिनेशन हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाने के साथ ही रोमांचक सफर और ठंडे मौसम का अनुभव भी कराएंगे। आप हिमाचल प्रदेश में कम पैसों में हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। कसोल, मनाली, लैंसडाउन और धर्मशाला समेत कई हिल स्टेशनों पर आप जा सकते हैं। यहां खूबसूरत नजारों के बीच आप सुकून से छुट्टियां मना सकते हैं, तो वहीं अगर दोस्तों संग गए हों तो कई एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।

Holiday Destinations: Best Places to Travel Destinations in June in India
इंदौर का वॉटर फॉल - फोटो : Social media

गर्मियों में घूमें इंदौर के वॉटरफॉल 

गर्मियों में अगर आप किसी हिल स्टेशन पर नहीं जा सकते तो इंदौर के वाटरफॉल्स को देखने जाएं। ये जगहें आपको गर्मी में ठंडक का एहसास कराएंगी, साथ ही अलग सफर का मजा मिलेगा। इंदौर के प्रसिद्ध झरनों में से एक मोहदी वाटरफॉल है। यहां बहुत कम भीड़ रहती है, इसलिए आप भीड़ भाड़ से दूर अपनों से साथ पिकनिक मना सकते हैं। इसके अलावा पातालपानी फाॅल देखने जा सकते हैं। यह झरना बहुत ज्यादा गहरा है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इंदौर में ही बामनिया कुंड फॉल्स भी आपको पसंद आएगा।

विज्ञापन
Holiday Destinations: Best Places to Travel Destinations in June in India
माउंट आबू - फोटो : Social Media

जून में माउंट आबू का सफर

अगर उत्तर भारत के हिल स्टेशनों से अलग कहीं छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू पर जा सकते हैं। माउंट आबू ग्रेनाइट से बनी चोटी है, जहां चारो तरफ से वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी का नजारा दिखता है। जून की गर्मी में यहां आप सुकून और ठंडे मौसम के बीच छुट्टियां बिता सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed