फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips To Book Flight Ticket: कम पैसों में करना है हवाई जहाज का टिकट बुक, तो इन टिप्स को अपनाएं

Mon, 22 Aug 2022 01:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Aug 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Know How to Book Flight Tickets at Cheap Price Check Here
सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करने के टिप्स - फोटो : istock

How To Book Flight Tickets at Cheap Price: अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं तो काफी पैसा व्यय हो जाता है। दरअसल, फ्लाइट का टिकट ट्रेन और बस की तुलना में महंगा होता है। खासकर अगर आप कई लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपके बजट का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ फ्लाइट के किराए में ही खर्च होता है। लेकिन कम समय से अधिक दूरी का सफर तय करने के लिए लोग फ्लाइट से जाना पसंद करते हैं। फ्लाइट का सफल आसान होने के साथ ही कम समय में पूरा किया जा सकता है। लेकिन अधिक व्यय के डर से लोग विमान का सफर नहीं कर पाते। हालांकि फ्लाइट का टिकट किसी लग्जरी ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट की कीमत में आसानी से मिल सकता है। लेकिन लोगों को कम पैसों में हवाई जहाज का टिकट बुक करने के तरीकों के बारे में जानकारी कम होती है। ऐसे में अगर आप फ्लाइट से सफर की योजना बना रहे हैं तो कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर सस्ते फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए कम पैसों में फ्लाइट का टिकट बुक करने के टिप्स और ट्रिक्स के बारे में।


 

Know How to Book Flight Tickets at Cheap Price Check Here
सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करने के टिप्स - फोटो : Google

ब्राउज़र

अगर आप हवाई जहाज का टिकट बुक कर रहे हैं तो वेब ब्राउजर के जरिए कम पैसों में आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। कई बार वेब ब्राउजर से टिकट सर्च करने पर कीमत में बदलाव हो जाता है। ऐसा ब्राउज़र की कुकीज के कारण होता है। इसलिए जब भी हवाई टिकट बुक करें तो बार बार वेब ब्राउजर पर सर्च करके दाम में परिवर्तन को देख पाएंगे।

Know How to Book Flight Tickets at Cheap Price Check Here
सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करने के टिप्स - फोटो : iStock

हिस्ट्री क्लियर करें

कम पैसों में हवाई जहाज का टिकट बुक करते समय ब्राउजर से कुकीज हिस्ट्री मिटा दें। कुकीज के जरिए फ्लाइट टिकट की कीमतों में होने वाले उतार चढ़ाव को समान रखने के लिए सर्च हिस्ट्री को क्लियर करें। इसके बाद टिकट बुक करें। ध्यान रखें कि फ्लाइट का टिकट बुक करते समय हर बार कुकीज हिस्ट्री क्लियर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know How to Book Flight Tickets at Cheap Price Check Here
सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करने के टिप्स - फोटो : self

नॉन-रिफंडेबल टिकट

जब टिकट बुक करें तो नॉन रिफंडेबल टिकट की बुकिंग करें। रिफंडेबल टिकट बुक करते समय किसी कारण अगर आप सफर नहीं कर पाते तो पैसा वापस आ जाता है लेकिन नाॅन रिफंडेबल टिकट तुलना में सस्ता होता है। अगर आप ने सुनिश्चित कर लिया है कि आपको सफर करना ही है तो नॉन रिफंडेबल टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Know How to Book Flight Tickets at Cheap Price Check Here
सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करने के टिप्स - फोटो : self

राउंड ट्रिप टिकट

हवाई यात्रा के दौरान जब आप राउंड ट्रिप का टिकट बुक करते हैं तो यह तुलना में सिंगल ट्रिप से सस्ता होता है। एक ओर के सफर के लिए जितनी राशि का भुगतान करना होता है, उससे ज्यादा पैसों की बचत आने और जाने का टिकट करने पर हो सकती है। वन वे ट्रिप रिटर्न ट्रिप की तुलना में अधिक महंगा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed