फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Plan: भारत की इन जगहों पर है विदेशों जैसा नजारा, परिवार या दोस्तों के साथ कम पैसों में घूमें

Sun, 21 Aug 2022 04:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 21 Aug 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
Visit These Indian Places Which Look like Foreign in India Know All About Trip Details in Hindi
भारत में है विदेश जैसे खूबसूरत नजारें

भारत प्राकृतिक नजारों से समृद्ध देश है। यहां पहाड़, नदी, झरने से लेकर समुद्र, बीच और बेहद मनोरम दृश्य देखने को मिल जाते हैं। अगर आपका बजट विदेश की यात्रा करने का नहीं है तो बिल्कुल भी सोचने की जरूरत नही है। भारत के हर हिस्से में ऐसे खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे जो आपको बिल्कुल विदेशों जैसे लगेंगे। हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर और साउथ के कई हिस्सों में ऐसी जगह हैं जो बिल्कुल हूबहू विदेशी पर्यटन स्थल से मिलती जुलती हैं। तो अगर आप कम बजट में फैमिली के साथ ऐसी जगहों की सैर करना चाहते हैं जहां विदेशो  जैसा नजारा मिले तो इन जगहों की सैर करें।

Visit These Indian Places Which Look like Foreign in India Know All About Trip Details in Hindi
स्विट्जरलैंड के बेसल का एक खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
करें खज्जर की सैर

स्विट्जरलैंड की खूबसूरती के बारे में तो हर किसी ने सुना होगा। लेकिन स्विट्जरलैंड जाने का बजट हर किसीके पास नहीं होता। लेकिन निराश होने की जरा भी जरूरत नही है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों जैसी ही दिखेंगी। अगर आप स्विट्जरलैंड के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश के खज्जर की सैर करें। यहां के मनोरम दृश्य हूबहू स्विट्जरलैंड जैसे ही दिखते हैं। 

Visit These Indian Places Which Look like Foreign in India Know All About Trip Details in Hindi
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा ही गया है। वहीं यहां के नजारे भी स्विट्जरलैंड जैसे ही खूबसूरत है। गुलमर्ग में बर्फ से ढंके पहाड़ स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों के जैसे ही हैं। भारत के इन जगहों की सैर करने के लिए विदेश यात्रा जितना खर्च भी नहीं करना होगा और बेहद खूबसूरत नजारे भी देखने को मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visit These Indian Places Which Look like Foreign in India Know All About Trip Details in Hindi
travel - फोटो : pixa
मंडी

पहाड़ों में बसे राज्य हिमाचल प्रदेश का हर कोना बेहद खूबसूरत हैं। यहां के हर शहर की झलक किसी विदेशी धरती से कम नहीं दिखेगी। स्कॉटलैंड का रोलिंग हिल्स और मंडी जिले के नजारे बिल्कुल ही एक जैसे हैं। आप चाहें तो कम बजट में ही स्कॉटलैंड जैसे खूबसूरत देश के नजारे अपने देश में ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Visit These Indian Places Which Look like Foreign in India Know All About Trip Details in Hindi
स्कीइंग - फोटो : सोशल मीडिया
औली

अलास्का के बर्फ से ढंके ऊंचे पहाड़ों की चोटियों पर लोग स्कीइंग करने जाते हैं। अगर आप विदेश यात्रा की सैर का बजट नहीं बना सकते। तो उत्तराखंड के औली का रुख करें। यहां पर स्कीइंग का लुत्फ आपको अलास्का से कम नहीं मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed