सब्सक्राइब करें

Ranthambore: मार्च में बढ़ जाती है बाघ दिखने की संभावना, जंगल सफारी के लिए बेस्ट है राजस्थान की ये जगह

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 01 Mar 2026 12:12 PM IST
सार

Ranthambore Tiger Sighting March:  अक्सर लोग जब भी घूमने की प्लानिंग करते हैं तो पहाड़ों और समुद्र के किनारों की करते हैं। मगर आज हम आपको राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आप बहुत कम पैसे में यहां की यात्रा पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ranthambore National Park: Best Time for Tiger Sighting in March & Safari Booking Guide 2026
रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ देखें - फोटो : Adobe Stock

Best Zones For Tiger Safari: मार्च का महीना वन्यजीव प्रेमियों के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क जाने का सबसे आदर्श समय माना जाता है। जैसे-जैसे गर्मी दस्तक देती है, जंगलों के प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगते हैं और पत्ते झड़ने लगते हैं जिसकी वजह से बाघ पानी की तलाश में मुख्य तालाबों और झीलों के किनारे अधिक सक्रिय हो जाते हैं और पर्यटकों को आसानी से दिख जाते हैं।



राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित यह पार्क अपनी अरावली और विंध्य की पहाड़ियों के सुंदर दृश्य और ऐतिहासिक रणथंभौर किले के लिए फेमस है। पर्यटन सीजन में यहां बाघों की साइटिंग की खबरें लगातार आ रही हैं, जिससे पर्यटकों का उत्साह चरम पर है।

मार्च की सुहावनी धूप और पतझड़ के कारण जंगल का घनत्व कम हो जाता है, जिससे दूर से भी बाघों को देखना आसान हो जाता है। अगर आप भी इस महीने की छुट्टियों में एडवेंचर की तलाश में हैं, तो रणथंभौर की जंगल सफारी एक अच्छी और यादगार अनुभव हो सकती है। मगर बता दें कि पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यहां सफारी की बुकिंग काफी पहले करानी पड़ती है, जिसे आप आसानी से ऑनलाइन वेबसाइट से कर सकते हैं।

Trending Videos
Ranthambore National Park: Best Time for Tiger Sighting in March & Safari Booking Guide 2026
रणथंभौर नेशनल पार्क में वन्यजीव - फोटो : Adobe Stock

कैसे पहुंचे रणथंभौर?

  • रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर है, जो देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
  • दिल्ली से जाने वाले पर्यटक आसानी से सवाई माधोपुर के लिए ट्रेन ले सकते हैं, जो लगभग 4-6 घंटे का समय लेती है।
  • सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए जयपुर (180 किमी) सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है, जहां से टैक्सी या बस द्वारा पार्क तक पहुंचा जा सकता है।

 

ये भी पढ़ें- Mathura Vs Varanasi Holi 2026: विदेशी भी खिंचे चले आते हैं! जानिए मथुरा-काशी की होली की खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranthambore National Park: Best Time for Tiger Sighting in March & Safari Booking Guide 2026
रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ - फोटो : Adobe Stock

कितने जोन में बंटा हुआ है यह नेशनल पार्क?

  • यह नेशनल पार्क कुल 10 अलग-अलग सफारी जोन में बंटा हुआ है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी भौगोलिक विशेषता है।
  • हालांकि सभी जोन में बाघ दिखने की संभावना होती है, लेकिन जोन 2, 3 और 4 पर्यटकों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय हैं और इनकी बुकिंग सबसे पहले खत्म होती है।
  • सफारी के लिए जिप्सी और कैंटर दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, जिनकी बुकिंग आप अपनी पसंद के अनुसार जोन वार कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें- Holi Shopping Markets: कम पैसे में ज्यादा सामान, होली के लिए सस्ते बाजारों की पूरी जानकारी
Ranthambore National Park: Best Time for Tiger Sighting in March & Safari Booking Guide 2026
रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ - फोटो : Adobe Stock

कैसे बुक कर सकते हैं टिकट?

  • सफारी टिकट की बुकिंग आधिकारिक सरकारी वेबसाइट booking.forestrajasthan.com के माध्यम से ही की जा सकती है।
  • सामान्य टिकट की कीमत लगभग ₹900 प्रति व्यक्ति होती है और सफारी दिन में दो शिफ्टों (सुबह और शाम) में संचालित की जाती है।
  • क्योंकि मार्च में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है इसलिए आप कम से कम एक सप्ताह पहले अपनी ऑनलाइन बुकिंग सुरक्षित कर लें।
विज्ञापन
Ranthambore National Park: Best Time for Tiger Sighting in March & Safari Booking Guide 2026
रणथंभौर नेशनल पार्क - फोटो : Adobe Stock
विद्यार्थियों के लिए स्पेशल डिस्काउंट

छात्रों के लिए राजस्थान सरकार विशेष छूट प्रदान करती है, जिसके तहत उन्हें सफारी टिकट लगभग ₹700 में मिल सकती है।
इस छूट का लाभ उठाने के लिए बुकिंग के समय और सफारी के दौरान अपना वैलिड स्टूडेंट आईडी कार्ड दिखाना जरूरी है।
बता दें कि छूट के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed