Dangerous Adventure Sports: आजकल अधिकतर युवाओं को रोमांचित कर देने वाली गतिविधियों में शामिल होना पसंद होता है। वह कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जो खतरनाक होने के साथ ही मजेदार हो। इसके लिए वह अलग अलग तरह के एडवेंचर की तलाश में रहते हैं। युवा अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां वह जगह को एक्सप्लोर करने के साथ ही रोमांच को भी अनुभव कर सकें। यही वजह है कि लोग किसी डरावनी जगह पर जाना चाहते हैं, तो कभी कोई ऐसे झूले व स्पोर्ट्स को एंजॉय करते हैं तो उनके जुनून को बढ़ा देता है। गर्मियों के मौसम में युवा वर्ग किसी ट्रिप का प्लान बनाते हैं, तो वह ऐसी जगह का चयन करते हैं, जहां उन्हें कई सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स को ट्राई करने का मौका मिले। सोलांग वैली, ऋषिकेश और गोवा समेत कई जगहों पर एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने को मिलता है। चलिए जानते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में, कहां मिलेगा किस एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ।
Adventure Sports: सबसे खतरनाक एडवेंचर स्पोर्ट्स को करना चाहते हैं ट्राई, तो जानें कहां और कैसे मिलेगा मौका
भारत में इन एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ
एडवेंचर ट्रैवल का ट्रेंड है। भारत की पहाड़ी जगहों पर आप ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं, तो वहीं समुद्र या पानी वाली जगहों पर जाकर रिवर राफ्टिंग, काइट सर्फिंग, बनाना राइड्स, स्नोर्केलिंग, पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग और स्कूबा डाइविंग आदि का आनंद उठा सकते हैं।
केव डाइविंग
शायद आपके स्कूबा डाइविंग के बारे में सुना होगा। इस स्पोर्ट में लोग पानी के अंदर के नजारे को एक्सप्लोर करते हैं। लेकिन इससे कहीं ज्यादा खतरनाक एडवेंचर स्पोर्ट्स केव डाइविंग है। इसमें पानी के अंदर मौजूद गुफा को एक्सप्लोर किया जाता है। सकरी गुफाओं में आप रहस्यमयी चीजों की तलाश में गोता लगाते हैं। इस बीच गुफा के कई खतरनाक जीव भी आपके सामने आ सकते हैं। यह एक्टिविटी बहुत ही मजबूत दिल के लोगों के होती है। फ्लोरिडा के इंडियन स्प्रिंग, ब्राजील के ग्रेट ब्लू होल, इटली के ब्लू ग्रोटो, न्यूजीलैंड के कैथेड्रल केव समेत कई देशों में केव डाइविंग का शानदार मौका मिलेगा।
फ्री सोलो क्लाइंबिंग
आपने राॅक क्लाइम्बिंग की है, तो अब इसका एडवांस वर्जन ट्राई करें। यह और भी अधिक खतरनाक है। फ्री सोलो क्लाइंबिंग में किसी तरह के सेफ्टी गियर, रस्सियां आपको पहाड़ पर चढ़ाई करने को नहीं मिलती। ये बहुत ही खतरनाक एडवेंचर स्पोर्ट्स में गिना जाता है। आप उस सभी पर्वत पर फ्री सोलो क्लाइंबिंग कर सकते हैं, जहां आप रॉक क्लाइंबिंग करने जा सकते हैं।
बुल रन
नाम की तरह ये रोमांचक कर देते वाली एक्टिविटी खतरनाक भी होती है। इसमें आठ से 10 सांड आपके पीछे छोड़ दिए जाते हैं और आपको उनसे अपनी जान बचानी होती है। स्पेन में बुल रन मशहूर है। हर साल स्पेन में बुल रन का आयोजन होता है, जिसमें लोग बहुत बुरी तरह जख्मी भी हो जाते हैं।