सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2022: भारत के पर्यावरणीय पर्यटनों के संरक्षण के लिए सफर के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2022 Know-How to Protect India's Eco-Tourism Destinations During Travel News in Hindi
पर्यावरणीय पर्यटन - फोटो : istock

World Environment Day 2022: भारत पर्यटन के लिए प्रसिद्ध देश है, जहां बहुत खूबसूरत नजारे और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई सारे पर्यटन स्थल हैं। पहाड़ों, नदियों, झीलों, झरनों और जंगलों के बीच आप घूमने जा सकते हैं। गर्मी से लेकर सर्दियों के मौसम तक में घूमने के लिए आपको कई पर्यावरणीय पर्यटन के विकल्प मिल सकते हैं। इसमें उत्तराखंड का कॉर्बेट नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, गुजरात का गिर राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य, राजस्थान में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, गलगिबागा बीच, गोवा, टयडा आंध्र प्रदेश और उड़ीसा का चिल्का झील आदि का नाम शामिल है। इन सभी पर्यावरणीय पर्यटनों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए सरकारे प्रयास कर रही हैं। ऐसे में अगर आप इन पर्यावरणीय पर्यटनों पर घूमने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखकर इनके संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।

Trending Videos
World Environment Day 2022 Know-How to Protect India's Eco-Tourism Destinations During Travel News in Hindi
पर्यावरणीय पर्यटन - फोटो : सोशल मीडिया

नदी-झीलों को गंदा होने से बचाएं

अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमने जा रहे हैं, जहां नदियां, झरने या झीलें हैं तो उनको स्वच्छ रखने का प्रयास करें। अक्सर पर्यटक इन जगहों पर जाते हैं, उन्हें ये झरने-झीले आकर्षित करती हैं लेकिन वह इन्हें गंदा करके चले जाते हैं। सामान फेंकना, कपड़ा, प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि नदियों में डाल देना आदि पर्यटन अक्सर करते हैं। जो इन इन स्थलों को अशुद्ध करने के साथ ही जलीय जीवों को भी नुकसान पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2022 Know-How to Protect India's Eco-Tourism Destinations During Travel News in Hindi
पर्यावरणीय पर्यटन - फोटो : अमर उजाला

गंदगी न फैलाएं

राष्ट्रीय उद्यानों, हरी भरी पहाड़ियों पर लोग ट्रैकिंग, कैम्पिंग के लिए जाते हैं लेकिन वहां वक्त बिताने के बाद गंदी छोड़कर आ जाते हैं। कचरा फैलाते हैं और उसे साफ करने के बजाए वैसा ही गंदा छोड़ देते हैं। इससे प्रदूषण फैलने के साथ ही उद्यान के जानवरों को भी खतरा होता है।

World Environment Day 2022 Know-How to Protect India's Eco-Tourism Destinations During Travel News in Hindi
पर्यावरणीय पर्यटन - फोटो : istock

गाड़ियों से प्रदूषण

अक्सर लोग ऐसी गाड़ियों से सफर करते हैं जो बहुत प्रदूषण फैलाती है। पेट्रोल-डीजल से होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान होता है। जिस शुद्धता और स्वच्छ वातावरण के लिए लोग पर्यावरणीय पर्यटन पर घूमने जाते हैं, वहां प्रदूषण फैलाकर वापस आ जाते हैं।

विज्ञापन
World Environment Day 2022 Know-How to Protect India's Eco-Tourism Destinations During Travel News in Hindi
पर्यावरणीय पर्यटन - फोटो : iStock

जीवों को नुकसान पहुंचाना

वैसे तो अब शिकार करने पर प्रतिबंध है लेकिन कई लोग ऐसी जगहों पर जाकर छोटे जानवरों को नुकसान पहुंचाते हैं। कई ऐसे स्मगलर व अपराधी हैं, जो हिरण का शिकार आदि करते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed