Yoga For Spine Health: रीढ़ की हड्डी शरीर की धुरी है। अगर रीढ़ सीधी रहे तो चलना आसान, बैठना हल्का और जीवन संतुलित लगता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों स्क्रीन के सामने बैठना और गलत पॉश्चर ने कमर व गर्दन की समस्याओं को आम बना दिया है। गलत लाइफस्टाइल और स्क्रीन टाइम बढ़ने से अधिकतर लोगों की कमर, कंधों और पीठ में दर्द रहता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए लोग दवा तो लेते हैं लेकिन दवाएं अस्थायी राहत देती है, जबकि योग रीढ़ को भीतर से मज़बूत करता है। यहां 5 योगासन बताए जा रहे हैं, जो सुरक्षित हैं और नियमित अभ्यास से स्पाइन को स्वस्थ रखते हैं।
Yoga For Spine: स्वस्थ और मजबूत रीढ़ के लिए 5 बेहतरीन योगासन, पीठ और कमर दर्द से मिलेगी राहत
Yoga For Spine Health: रीढ़ की हड्डी को लचीला, सीधा और मजबूत बनाने के लिए नियमित कुछ प्रभावी योगासनों का अभ्यास असरदार है। ये आसन पीठ, कमर और रीढ़ के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं।
ताड़ासन
- ताड़ासन का अभ्यास रीढ़ को सीधा रखने की आदत बनाता है।
- यह आसन शरीर को सही अलाइनमेंट सिखाता है।
- इसका अभ्यास रीढ़ को लंबा और सीधा करता है।
- पॉश्चर में सुधार लाता है।
- कमर और घुटनों पर दबाव घटाता है।
कैसे करें?
- अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथ ऊपर उठाएं और एड़ियों पर शरीर का वजन लें।
- इस मुद्रा में 15–20 सेकंड तक रुकें।
भुजंगासन
- कमर दर्द का प्राकृतिक इलाज भुजंगासन का नियमित अभ्यास है।
- लंबे समय तक बैठने से जकड़ी रीढ़ के लिए यह अमृत समान है।
- भुजंगासन के अभ्यास से लोअर बैक को मज़बूती मिलती है।
- स्लिप डिस्क की शुरुआती समस्या को रोकने में यह आसन सहायक है।
- रीढ़ में लचीलापन बढ़ाता है।
कैसे करें?
भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर छाती ऊपर उठाएं और नाभि ज़मीन से टिकाए रखें।
मार्जरी–बितिलासन
- यह आसन रीढ़ को धीरे-धीरे खोलता और ढीला करता है।
- ये गर्दन से कमर तक तनाव कम करता है।
- स्पाइन की मूवमेंट बेहतर बनाता है।
- सुबह जकड़न में राहत देता है।
कैसे करें?
चारों हाथ-पैरों पर आकर सांस के साथ रीढ़ को ऊपर-नीचे करें।
अधोमुख श्वानासन
- यह आसन शरीर को उल्टे ‘V’ आकार में लाकर रीढ़ को लंबा करता है।
- इसका अभ्यास रीढ़ और हैमस्ट्रिंग में स्ट्रेच लाता है।
- गर्दन व कंधों का तनाव घटाता है।
- रक्तसंचार बेहतर करता है।
कैसे करें?
हाथ-पैर ज़मीन पर टिकाकर कूल्हे ऊपर उठाएं, एड़ियां नीचे की ओर रखें।