Yoga For Girls To Increase Height: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी स्वस्थ, आत्मविश्वासी और संतुलित कद-काठी वाली हो। एक उम्र के बाद लड़कियों की लंबाई बढ़ना रुक जाती है। जब उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव शुरू होते हैं तो माना जाता है कि इसका असर उनकी लंबाई पर भी पड़ता है। ऐसे में अक्सर सवाल आता है, लड़कियों की हाइट बढ़ाने की सबसे सही उम्र क्या है?
लड़कों की लंबाई कई तरह की फिजिकल एक्टिविटी, साइकिलिंग, स्पोर्ट्स और अन्य तरीकों से बढ़ जाती है, लेकिन भारत में बहुत सी बेटियां इन शारीरिक गतिविधियों से दूर घर पर ही रहती हैं। ऐसे में प्राकृतिक तरीके से घर पर रहकर लंबाई बढ़ाने के लिए योग को प्रभावी माना जाता है। लेकिन सवाल ये भी है कि क्या योग से सच में लंबाई बढ़ सकती है
लंबाई बढ़ाने के लिए उम्र जरूरी है और सही अभ्यास भी। अगर उम्र सही है और आदतें सही हैं, तो योग लड़कियों की लंबाई बढ़ाने में वास्तविक मदद करता है। इससे सिर्फ हाइट नहीं, आत्मविश्वास, पोश्चर और स्वास्थ्य भी निखरता है। आइए जानते हैं लड़कियों की हाइट बढ़ाने की सही उम्र और सही योगासन कौन सा है।
लड़कियों की हाइट बढ़ाने की सही उम्र
लड़कियों की लंबाई बढ़ने का सबसे अच्छा समय 8 से 16 वर्ष के बीच माना जाता है।
- इस उम्र में ग्रोथ प्लेट्स सक्रिय होती हैं।
- हार्मोनल बदलाव शरीर के विकास में मदद करते हैं।
- सही पोषण, नींद और योग का असर तेजी से दिखता है।
- 16–18 के बाद ग्रोथ धीमी हो जाती है, लेकिन पोश्चर सुधार और रीढ़ की मजबूती से हाइट बेहतर दिख सकती है।