फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच में कार से टकराकर रोडवेज बस पलटी, 55 जख्मी, तस्वीरें

Thu, 18 Aug 2016 01:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
 55 injured in an accident in bahraich.

(बहराइच)। लखनऊ से सवारियों को लेकर बहराइच के लिए रवाना हुई रोडवेज बस कैसरगंज में फिरोजपुर गांव के पास कार से टकराकर खड्ड में पलट गई। 55 यात्री घायल हुए हैं। इनमें श्रावस्ती का पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भी शामिल है।

 55 injured in an accident in bahraich.

22 यात्रियों की हालत गंभीर है। सभी को सीएचसी कैसरगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लखनऊ के कैसरबाग डिपो से यात्रियों को लेकर रोडवेज बस बुधवार देर शाम बहराइच के लिए रवाना हुई। बस जब कैसरगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के निकट पहुंची, तभी बहराइच से लखनऊ जा रही एक कार सामने आ गई।

 55 injured in an accident in bahraich.

कार को बचाने में बस चालक ने कट मारा। लेकिन इसी दौरान बस कार से टकराकर 12 फीट गहरे खड्ड में जा पलटी। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। कैसरगंज और फखरपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फिरोजपुर व आसपास के गांव के ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
 55 injured in an accident in bahraich.

थानाध्यक्ष कैसरगंज आरपी यादव ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
 55 injured in an accident in bahraich.

ये हुए घायल
घायलों में श्रावस्ती के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर कलाशंकर (45), यार मोहम्मद (35), सुनैना (30), त्रिवेणी प्रसाद (26), धर्मेंद्र सोनी (38), हबीबउल्ला (17), चंदन (21), शिवप्रसाद (42), हरिनरायन (25), रविकांत (29), कृष्ना (50), श्याम बिहारी (38), राघवेंद्र (26), केवलपति (40), स्वामी दयाल (38), जयशंकर (28), आशीष (32), मोहम्मद उमर (24), अंगनू यादव (26), जगदीश (21), अशोक कुमार (42), सुनीता (29), सरोज (28), लक्ष्मी (39), रामकुमार (36) समेत 55 लोग शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed