फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: एक बाइक पर सवार चार युवकों को दीवान ने रोका तो दबंगों ने बीच सड़क बरसाए घूंसे-थप्पड़, तस्वीरें

Thu, 27 Oct 2022 03:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Oct 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
A police man got beaten by four men in para in Lucknow.
पुलिस - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के पारा के सरोसा-भरोसा मोड़ पर चार युवकों ने बीच सड़क दीवान पर घूंसे और थप्पड़ बरसा दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चारों युवक एक बाइक पर सवार होकर शोर मचाते हुए जा रहे थे तभी दीवान ने उन्हें हाथ देकर रोका तो चारों अभद्रता करने लगे। दीवान ने विरोध किया तो चारों बाइक से उतरे और दीवान को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इस दौरान राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। चारों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

A police man got beaten by four men in para in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पारा के सरोसा-भरोसा मोड़ पर बुधवार रात दीवान श्रीकांत पॉलीगॉन पर गश्त कर रहे थे। तभी एक बाइक पर चार युवक शोर मचाते जाते दिखे।

A police man got beaten by four men in para in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

दीवान ने उन्हें हाथ देकर रोका और बात की तो युवक अभद्रता करने लगे। दीवान के विरोध करने पर चारों ने मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस बीच सड़के दूसरी तरफ खड़ा युवक दौड़ कर आया और बीचबचाव किया। इसके बाद युवक भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
A police man got beaten by four men in para in Lucknow.
पुलिस - फोटो : amar ujala

राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। एसीपी काकोरी अनिध्य विक्रम सिंह के मुताबिक दीवान श्रीकांत की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मारपीट, सरकारी काम मे बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
A police man got beaten by four men in para in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक युवकों की तलाश में टीम लगा दी गई थी। उनमें से एक युवक सलेमपुर पतौरा निवासी अनिल की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed