{"_id":"58f8d3c74f1c1bf25847104d","slug":"accident-in-ambedkarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी वैन व कार की भीषण टक्कर, 10 घायल, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरी वैन व कार की भीषण टक्कर, 10 घायल, दो की हालत नाजुक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
अंबेडकरनगर। दो मेडिकल छात्राओं समेत 10 यात्रियों को लेकर अकबरपुर रेलवे स्टेशन से टांडा जा रही वैन की गुरुवार को सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे 10 यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
2 of 5
हादसे में घायल एक वृद्ध समेत दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर कार में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गुरुवार सुबह अकबरपुर रेलवे स्टेशन से एक वैन दो मेडिकल छात्राओं समेत दस यात्रियों को लेकर टांडा जा रही थी। अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित कटरिया बाग के निकट सामने से आ रही अनियंत्रित कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
4 of 5
दुर्घटना में राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा विदुषा (20) पुत्री जगपाल व वर्तिका (19) पुत्री मनपाल निवासिनी सहारनपुर घायल हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
इसके अलावा वाराणसी जनपद निवासी मोहम्मद इश्तियाक (70) पुत्र जमीरुलहक, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी चिंताराम (50) पुत्र तेजई, अकबरपुर थाना अंतर्गत पतौना निवासिनी हया फातिमा (23) पत्नी साजिद, टांडा थाना अंतर्गत टांडा निवासिनी शबीना (32) पत्नी मोहम्मद अजहर, इसी थाना अंतर्गत टांडा निवासी मोहम्मद कमरुद्दीन, लखीमपुर जनपद निवासी इमरान (22) पुत्र अब्दुल, सम्मनपुर थाना अंतर्गत मछलीगांव निवासी अब्बास (17) पुत्र अरशद व टांडा निवासी सईद (28) पुत्र आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।