{"_id":"699de2ad2e785671490dc477","slug":"accident-on-purvanchal-expressway-two-bodies-were-identified-both-from-nepal-and-bihar-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: दो शवों की हुई शिनाख्त, गर्भवती पत्नी को नहीं दी बेटे की मौत की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: दो शवों की हुई शिनाख्त, गर्भवती पत्नी को नहीं दी बेटे की मौत की सूचना
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:09 AM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं, दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को स्लीपर बस पलटने से पांच यात्रियों की मौत के मामले में मंगलवार को दो शवों की पहचान हो गई। इनकी शिनाख्त नेपाल के सरलाही, बहादुरपुर निवासी डिगन काथर (29) और बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी लक्ष्मन के बेटे गोलू (06) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
चालक के नशे की हालत में बस दौड़ाने से गोसाईंगंज के जौखंडी गांव के पास हुए हादसे में 66 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मरने वालों में तीन बच्चे और दो पुरुष थे। सोमवार को तीन शवों की पहचान बिहार के वीरेंद्र (30), महेश की बेटी अंजली (08) और बेटे प्रियांशु के रूप में हुई थी।
Trending Videos
2 of 8
- फोटो : amar ujala
इमरजेंसी गेट बंद कर जोखिम में डाली थी जान
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार यादव ने गोसाईंगंज थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि चालक हादसे के बाद भाग निकला, जो नियमों के विपरित है। उसे घायलों की मदद करनी चाहिए थी। उधर, मालिक प्रदीप कुमार ने बस में अतिरिक्त सीटें लगाई थीं। इमरजेंसी गेट बंद कर यात्रियों की जान जोखिम में डाली गई। इसके साथ ही बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि चालक की लापरवाही से पांच लोगों की जान चली गई। इंस्पेक्टर डीके सिंह का कहना है कि यात्री सुलेखा की ओर से दर्ज कराई एफआईआर में इस शिकायत को शामिल किया जाएगा। विवेचना में आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे। आरोपी चालक सोमपाल को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
4 of 8
ट्रॉमा सेंटर में घायलों का इलाज हुआ।
- फोटो : amar ujala
एनजीओ ने कराया बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार
बस हादसे में तीन बच्चों की मौत से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हादसे में मारे गए मासूम गोलू के पिता लक्ष्मण मांझी ने बताया कि वह तीन माह से हरियाणा के अंबाला में पत्नी निभा व बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करते थे। निभा आठ माह की गर्भवती हैं, जिनका डिलीवरी कराने के लिए वह घर जा रहे थे। निभा को नहीं पता है कि उसका बेटा गोलू अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
लक्ष्मण ने बताया कि बड़ी मुश्किल से कुछ पैसे जुटाए थे, जो खर्च हो गए। साथियों से रुपयों की मांग की तो किसी ने मदद नहीं किया। गर्भवती पत्नी का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर है। मंगलवार को लक्ष्मण और उनकी बेटी राधा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, हादसे में सुलेखा के दो बच्चों अंजलि और प्रियांशू की मौत से पिता महेश का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर पाकर प्रियांशु की मौसी चमचम ट्रेन से कुरुक्षेत्र से लखनऊ पहुंचीं। उन्होंने बताया कि लखनऊ आने के बाद पैसा खत्म हो गया है। रुपयों का इंतजाम कर वह भांजे भांजी का अंतिम संस्कार करेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।