{"_id":"5b5036864f1c1b35748b5af7","slug":"achivements-of-retired-ips-bb-bakhsi-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन आईपीएस ने बनाया खुद का मुखबिर तंत्र, जो पुलिस वालों पर रखते थे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन आईपीएस ने बनाया खुद का मुखबिर तंत्र, जो पुलिस वालों पर रखते थे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें सेवानिवृत्त आईपीएस बीबी बख्शी की अलग पहचान है। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के साथ उन्होंने जनता में ऐसी बैठ बनाई कि बरसों बाद भी लोग उन्हें याद करते हैं।
2 of 5
ट्रांसगोमती क्षेत्र के पहले अपर पुलिस अधीक्षक बीबी बख्शी ने पदोन्नति के बाद राजधानी में यादगार कप्तानी की थी। क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने खुद का मुखबिर तंत्र खड़ा किया, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनने पर खूब काम आया। अपराधियों के ही नहीं पुलिसकर्मियों के भी क्रियाकलापों की उन्हें खबर रहती थी। दूरदराज के थानों पर तैनात दरोगा-सिपाहियों पर भी उनकी नजर रहती थी।
3 of 5
- फोटो : डेमो
क्षेत्राधिकारी और थानेदार से पहले उन्हें वारदात की जानकारी हो जाती थी। ऐसे में पुलिसकर्मी हर वक्त चौंकन्ने रहते और पीड़ित को टरकाने की हिम्मत नहीं होती थी। बड़ी संख्या में नागरिक उनसे परिचित थे और वह भी उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। देर रात भ्रमण करके लौटते तो शिविर कार्यालय में मिलने वालों का तांता लगा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेवानिवृत्त आईपीएस बीबी बख्शी
- फोटो : amar ujala
कुछ ही लोग शिकायत या समस्या लेकर आते थे, जबकि अपराधियों और पुलिसकर्मियों की गतिविधियों की जानकारी देने वालों की खासी तादात होती थी। बीबी बख्शी के लंबे कार्यकाल में अनेक संगीन वारदात हुईं, लेकिन मुखबिर तंत्र मजबूत होने से वह जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लेते थे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : डेमो
नागरिकों की मदद और सुरक्षा
बीबी बख्शी को पता रहता था कि उनके सामने शिकायत लेकर आया व्यक्ति कितना सच बोल रहा है? संभ्रांत नागरिकों की बेहिचक मदद करते थे। नागरिकों की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त व बीट पुलिसिंग को मजबूत किया। कप्तान को सुबह से लेकर देर रात तक जनसुनवाई करते देख अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भी सक्रिय रहते थे। किसी पीड़ित को थाने से टरकाए जाने की खबर पर उनका पारा चढ़ता और पुलिसकर्मियों को दंडित करते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।