रक्षाबंधन पर 3 अगस्त को दिनभर बहिनें भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है। इस बार सुबह 9 बजे से भद्रा काल समाप्त हो रहा है, जिसके चलते दिन भर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त मिलेगा। चूंकि भद्रा काल में राखी बांधने और टीका करने से बचा जाता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य प्रदीप तिवारी ने बुधवार को बताया कि 3 अगस्त सोमवार को श्रावणी पूर्णिमा पर रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इसी दिन बहिनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। ं
शास्त्रों में कहा गया है रक्षाबंधन के दिन भद्रा में रक्षासूत्र नहीं बांधना चाहिए, इसलिए सुबह 8:28 बजे तक भद्रा होने के चलते इससे पहले राखी नहीं बांधी जा सकेगी।
रात 8:20 तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, तब तक राखी बंधने का मुहूर्त रहेगा। इसी दिन सावन महीने का अंतिम सोमवार भी पड़ेगा, शिवालयों में महादेव पूजन भी होंगे।