फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: अयोध्या में बनी भगवान श्रीराम की रेत की सबसे बड़ी आकृति, सीएम योगी ने अवलोकन कर ली सेल्फी, तस्वीरें

Sun, 21 Jan 2024 08:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Jan 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Sand pic of Lord Shriram in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्मश्री सुदर्शन पटनायक द्वारा उकेरी गई रेतशिल्प से बनाई गई भगवान श्रीराम की आकृति का रविवार को अवलोकन किया। सीएम ने यहां सेल्फी भी ली। रेत शिल्प पर बनाई गई इस आकृति को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया की तरफ से भगवान श्रीराम के सबसे बड़े रेत शिल्प का सर्टिफिकेट दिया गया है। सीएम योगी ने रविवार को यह सर्टिफिकेट राज्य ललित कला अकादमी की निदेशिका श्रद्धा शुक्ला को प्रदान किया। 



बता दें कि रामोत्सव 2024 के अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की तरफ से रेतशिल्प कला शिविर का आयोजन किया गया था। रेतशिल्प के प्रख्यात कलाकार ओडिशा के पुरी निवासी पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने अपनी टीम संग इसका निर्माण किया था।

Ayodhya Ram Mandir: Sand pic of Lord Shriram in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
इसमें उनके सहयोगी संतोष कुमार नायक, बुलू मोहंती, जितेंद्र, प्रमोद बिसवाल, महेश्वर, केनी कावासी एवं बनामबार पटनायक भी शामिल रहे। सुदर्शन पटनायक की टीम ने 55 फीट लंबी, 35 फीट चौड़ी, 23 फीट ऊंची रेत शिल्प कलाकृति सृजित की।
Ayodhya Ram Mandir: Sand pic of Lord Shriram in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
भगवान राम का 500 वर्षों बाद अपनी अयोध्या में आगमन हो रहा है, इसमें राम मंदिर की 500 मिनिएचर कृतियों को भी संयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवनीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Sand pic of Lord Shriram in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
भगवान श्रीराम की रेत से बनी आकृति व सेल्फी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Sand pic of Lord Shriram in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में बना प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर जहां सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा होनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed