फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से टकराया सांड, तेजस को लगी हजारों की चपत, यात्रियों को मिलेगा रिफंड

Wed, 20 Nov 2019 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
bull collided with sampark kranti express, tejas express arrived late
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala

संपर्क क्रांति ट्रेन से सोमवार को फिरोजाबाद में सांड टकराने के बाद उसका इंजन फेल होने से तेजस एक्सप्रेस सवा घंटे देर हो गई। इस देरी की वजह से तेजस एक्सप्रेस को 60,400 रुपये की चपत लगी है। आईआरसीटीसी 604 यात्रियों को 100 रुपये के हिसाब से रिफंड देगा।

bull collided with sampark kranti express, tejas express arrived late

फिरोजाबाद में एक सांड़ से संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की टक्कर हो गई और इंजन फेल हो गया। इसकी वजह से नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन की ओर आ रही तेजस एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा और यह ट्रेन सवा घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।

bull collided with sampark kranti express, tejas express arrived late
प्रतीकात्मक तस्वीर

ट्रेन में सवार 604 यात्रियों को आईआरसीटीसी 60,400 रुपये का रिफंड ट्रेन लेट होने की वजह से देगा। रिफंड के लिए पैसेंजरों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bull collided with sampark kranti express, tejas express arrived late
इस बाबत आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि सांड़ की एक ट्रेन से टक्कर होने की वजह से रूट बाधित हो गया और उसका दुष्प्रभाव तेजस एक्सप्रेस पर भी पड़ा। नियमानुसार तेजस एक्सप्रेस अपने यात्रियों को 100 रुपये का रिफंड करेगा।

 
विज्ञापन
bull collided with sampark kranti express, tejas express arrived late
प्रतीकात्मक तस्वीर

पहले भी देना पड़ा रिफंड
19 अक्तूूबर को पहली बार ट्रेन लेट हुई। लखनऊ जंक्शन पर कृषक एक्सप्रेस की बोगी उतर जाने की वजह से ट्रेन 3:25 घंटे की देरी से रवाना हुई थी और वापसी में नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने पर भी ट्रेन एक घंटे लेट हो गई थी। इससे दोनों ओर से करीब 950 यात्रियों को देरी से असुविधाएं उठानी पड़ी थीं और आईआरसीटीसी ने उन्हें 1.62 लाख रुपये रिफंड दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed