फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवार बनी कफन: ‘मां की छाती से लिपटी थी बच्ची, हाथ में मिला टूटा खिलौना’, वीभत्स नजारा...SDRF ने बयां की कहानी

Sat, 17 Sep 2022 12:40 PM IST
शाहरुख खान नीरज ‘अम्बुज’/सुधांशु सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/सुधांशु सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Sep 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
Child wrapped around mother chest got a broken toy in her hand SDRF told story of rescue
लखनऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कैंट इलाके के दिलकुशां में सेना के आफिसर्स कालोनी गौर इंक्लेव की दीवार तीन दिन से हो रही बारिश में भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर दो परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। सभी वहीं निर्माणाधीन दीवार के नीचे मजदूरी करते थे। इस दौरान एक वीभत्स नजारा भी दिखाई दिया। यहां मां दीवार के नीचे दबी हुई थी। उसके पैर दिख रहे थे। एक बच्ची का हाथ भी नजर आ रहा था, जिसमें टूटा हुआ खिलौना था। जब मलबा हटाया गया तो मां की छाती से लिपटी बच्ची दिखी। दोनों की मौत हो चुकी थी। मजदूर भी मलबे के नीचे बुरी तरह दबे हुए थे। किसी का सिर ईंटों के नीचे था तो किसी के पेट पर दीवार का मलबा पड़ा था। ये वीभत्स नजारा एसडीआरएफ की टीम को दिलकुशा में दीवार गिरने से हुए हादसे में रेस्क्यू के दौरान दिखा। 
Child wrapped around mother chest got a broken toy in her hand SDRF told story of rescue
लखनऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिलकुशा में सैन्य अफसरों का गौर एन्क्लेव है, जहां 150 से अधिक अफसर रहते हैं। भारी बारिश के चलते बृहस्पतिवार देर रात दीवार से सटे मजदूरों के आशियाने पर एन्क्लेव की दीवार भरभराकर गिर गई।
Child wrapped around mother chest got a broken toy in her hand SDRF told story of rescue
लखनऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर एक मजदूर को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Child wrapped around mother chest got a broken toy in her hand SDRF told story of rescue
लखनऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ के कमांडेंट सतीश कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब ढाई बजे का है। सुबह साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली। बारिश की वजह से कीचड़ था तथा जंगल होने से रेस्क्यू आसान नहीं था।
विज्ञापन
Child wrapped around mother chest got a broken toy in her hand SDRF told story of rescue
लखनऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पांच बजे टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू हुआ। दीवार का मलबा हटाने व शवों को स्ट्रेचर पर रखकर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। रेस्क्यू पूरा करने में करीब तीन घंटे लग गए। इसमें 30 एसडीआरएफ कर्मी शामिल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed