फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे ट्रैक से निकली मिलीं एक दर्जन चाभियां, इसके बावजूद जारी रहा ट्रेनों का संचालन, हड़कंप

Thu, 15 Mar 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
clips of railway track found removed in barabanki.

एक के बाद एक हादसे होने के बावजूद रेलवे के अफसरों की कार्यशैली पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। हर रोज ऐसी लापरवाही सामने आ रही हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ताजा मामला बाराबंकी का है। बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद व सरथरा गांव के बीच बृहस्पतिवार को रेल पटरियों से करीब एक दर्जन चाभियां निकली मिलीं। मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया। जिस पर हरकत में आए विभाग ने ट्रैक ठीक करने का काम शुरू किया।

clips of railway track found removed in barabanki.

अफसरों का कहना है कि यहां रेलवे ट्रैक बदलने का काम चल रहा है। चाभी निकलने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। दरअसल, लखनऊ से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली करीब सवा सौ से अधिक यात्री ट्रेनें प्रतिदिन बाराबंकी रेलमार्ग से निकलती हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

clips of railway track found removed in barabanki.

बृहस्पतिवार को सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग व सरथरा गांव के बीच खंभा नंबर 181 सी के पास पटरियों से करीब एक दर्जन चाभियां गायब मिलीं। ग्रामीणों ने जब इसे देखा तो अफसरों को सूचना दी। खास बात है कि ट्रैक जर्जर होने और चाभियां निकली होने के बावजूद ट्रेनों का आवागमन पहले ही तरह ही हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
clips of railway track found removed in barabanki.

जनवरी में पटरी से उतरे थे मालगाड़ी के आठ डिब्बे
बीते जनवरी माह में बाराबंकी रेलवे स्टेशन के समीप ही मालगाड़ी के आठ डिब्बे बेपटरी हो गए थे। मामले पर मुख्य रेल पथ निरीक्षक अमर सिंह चौहान का कहना है कि सरथरा व सफेदाबाद के बीच रेल ट्रैक बदलने का काम किया जा रहा है। एक, दो जगहों पर पटरी व स्लीपर के बीच से चाभियां निकल गई थीं जिसे सही कराया जा रहा है। इससे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है और न ही ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed