{"_id":"5aaa35704f1c1ba6768b5a08","slug":"stable-of-cabinet-minister-in-vip-colony-of-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट का आदेश ताक पर, योगी के इस कैबिनेट मंत्री का वीआईपी कॉलोनी में तबेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट का आदेश ताक पर, योगी के इस कैबिनेट मंत्री का वीआईपी कॉलोनी में तबेला
Thu, 15 Mar 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
तबेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एलडीए की विकसित वीआईपी कॉलोनी विपुलखंड में प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री खुलेआम तबेला चला रहे हैं। यह तब है जब शहरी क्षेत्र में डेयरी संचालन पर हाईकोर्ट की रोक लगी हुई है। अंबेडकर पार्क से सीएमएस के लिए जाने वाली मुख्य सड़क पर यह तबेला पूरी दबंगई के साथ चल रहा है।
2 of 11
तबेला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एलडीए और नगर निगम के अधिकारियों की जानकारी में होने केबाद अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विपुलखंड में भूखंड 1/8 पर चल रहे इस तबेले में आधा दर्जन से अधिक गाय-भैंसें हैं। एलडीए के रिकॉर्ड में बी-टाइप (करीब 6,000 वर्गफुट आकार) का यह भूखंड किसी सहारनपुर के अमित कुमार पुत्र धर्म सिंह के नाम पर दर्ज है।
3 of 11
तबेला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, तबेला देखने वालों ने खुद स्वीकारा कि कैबिनेट मंत्री ने यह भूखंड खरीदा हुआ है। उनकी ही गाय-भैंसें यहां रखी गई हैं। इनका दूध भी उन्हीं के यहां भेजा जाता है। पूर्व में की शिकायतों के बाद जांच करने गए एलडीए और नगर निगम के स्टाफ ने भी इसकी पुष्टि की। इनका भी कहना है कि कैबिनेट मंत्री की जमीन पर गाय-भैंसें पाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
तबेला
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले ही एलडीए की टीम यहां जांच करने गई थी। भूखंड से सटे भवन में आवासीय में कॉमर्शियल उपयोग मिलने पर कार्रवाई की गई थी। उसी समय टीम ने इस भूखंड पर हुए निर्माण और बने तबेले की छानबीन की।
विज्ञापन
5 of 11
तबेला
- फोटो : अमर उजाला
मौजूद कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री की गाय-भैंसें और जमीन होने की धमकी देते हुए वहां से जाने को कह दिया था। इसके बाद कार्रवाई करने की जगह मामले को दबा दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।