{"_id":"581cb0b94f1c1bae314384db","slug":"coaches-of-lucknow-metro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें, ऐसी है सीएम अखिलेश की लखनऊ मेट्रो, 16 तक पहुंचेगी राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें, ऐसी है सीएम अखिलेश की लखनऊ मेट्रो, 16 तक पहुंचेगी राजधानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Nov 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Link Copied
लखनऊ मेट्रो की पहली ट्रेन सज-संवरकर तैयार हो गई है। 16 नवंबर तक इसके सभी चार कोच लखनऊ भी पहुंच जाएंगे। इन कोचों को रविवार को फ्रांस की निर्माता कंपनी अलस्टॉम के चेन्नई स्थित श्रीसिटी प्लांट से रवाना कर दिया जाएगा। सड़क मार्ग से लखनऊ तक आने में करीब 10 दिन का समय लगेगा।
Trending Videos
2 of 7
पहली ट्रेन के तैयार होने के बाद इसका निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को कर एवं निबंधन मंत्री यासर शाह की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल चेन्नई गया था। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव राहुल भटनागर, सीएम के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, प्रमुख सचिव आवास सदाकांत, सचिव आवास पंधारी यादव, एमडी लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कुमार केशव, निदेशक रॉलिंग स्टॉक मेट्रो महेंद्र कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण के बाद कोचों को लखनऊ रवाना करने के लिए ओके कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
पूरी तरह मेड इन इंडिया मेट्रो ट्रेन
लखनऊ मेट्रो को मिल रही ट्रेन पूरी तरह मेड इन इंडिया है। इन कोच को अलस्टॉम के बंगलुरू स्थित प्लांट में डिजाइन किया गया। चेन्नई के प्लांट में बनाया गया। लखनऊ मेट्रो को मिलने वाली सभी 20 ट्रेन यहीं बनाई जाएंगी।
4 of 7
अधिकारियों ने खुद कोच में बैठकर अनुभव लिया।
विज्ञापन
5 of 7
ट्रायल एक दिसंबर से ही होगा
मंत्री यासर शाह ने दावा किया है कि मेट्रो का ट्रायल एक दिसंबर से ही होगा। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ पहुंचने के बाद ट्रेन के स्टेटिक ट्रायल के लिए ही 15 दिन का समय चाहिए। इसके बाद ही डिपो के अंदर बने 625 मीटर लंबे टेस्ट ट्रेक पर ट्रायल रन शुरू किया जा सकेगा। (मेट्रो के कोच का इंस्पेक्शन करते परिवहन मंत्री यासिर शाह।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।