सब्सक्राइब करें

किसकी शह पर चल रहा खेल : ज्यादा कमाई के लिए क्रेनों की दादागीरी, खुद नियम तोड़कर उठा रहीं गाड़ियां

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Dec 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Crains are unlawfully lifting the vehicles for money in Lucknow.
पॉलीटेक्निक चौराहे के पास कार उठाकर उल्टी दिशा में ले जाती क्रेन। - फोटो : amar ujala

अनुबंध के तहत नो-पार्किंग से गाड़ियां उठाने का संचालन नगर निगम के यातायात बूथ से ही किया जाएगा। इसके बाद भी ठेकेदारों ने नए बूथ बनाए हैं। नए बूथ लालबाग और नेशनल कॉलेज के पास बनाए गए हैं, जहां पर नो-पार्किंग से उठाई जाने वाली गाड़ियां रखी जाती हैं। पहले इस एरिया में सिर्फ कसमंडा हाउस के पास ही बूथ पर सभी गाड़ियां आती थीं। (सभी फोटो- मोहम्मद इमरान)



इस साल नगर निगम ने फरवरी में क्रेन ठेकेदारों को नो-पार्किंग से गाड़ी उठाने का ठेका दिया। उस समय शहर में नगर निगम के महज पांच ही क्रेन बूथ थे, जिनके आसपास के क्षेत्र से ही गाड़ियां उठाई जाती थीं।

उनमें हजरतगंज कसमंडा हाउस के सामने, चारबाग, गोमती नगर में समतामूलक और महानगर थाना प्रमुख हैं, लेकिन जब से ठेका हुआ है यह संख्या बढ़ गई है।

Trending Videos
Crains are unlawfully lifting the vehicles for money in Lucknow.
अस्पताल के सामने से गाड़ी उठाना मना है। इसके बाद भी लोहिया संस्थान आए परिवार की कार उठा ली गई। - फोटो : amar ujala

ठेकेदारों ने अपने हिसाब से नए बूथ बना दिए। उनमें सहारागंज के निकट नेशनल कॉलेज वाली रोड पर, लालबाग, गाजीपुर थाना, गोमती नगर थाना, अलीगंज थाना, आलमबाग नहर के पास आदि प्रमुख हैं। इसका मकसद अधिक गाड़ियां उठाकर ज्यादा से ज्यादा कमाई करना। यह तब है जबकि अनुबंध में साफ लिखा है कि ठेकेदार नगर निगम बूथों से क्रेनों का संचालन करेगा। (तस्वीर में- अस्पताल के सामने से गाड़ी उठाना मना है। इसके बाद भी लोहिया संस्थान आए परिवार की कार उठा ली गई।)

विज्ञापन
विज्ञापन
Crains are unlawfully lifting the vehicles for money in Lucknow.
विभूतिखंड में रांग साइड से गाड़ी उठाकर ले जाते क्रेन चालक। - फोटो : amar ujala

खुद नियम तोड़ रहीं, दूसरों पर कार्रवाई
नो-पार्किंग से गाड़ी उठाने वाली क्रेन खुद यातायात नियमों को तोड़ रॉन्ग साइड में दौड़ रही है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी गोमती नगर और इंदिरा नगर क्षेत्र में ठेकेदार की क्रेन रॉन्ग साइड में दौड़ती दिखी। विभूति खंड में दोपहर को क्रेन गाड़ी उठाने रॉन्ग साइड गई और वापस रॉन्ग साइड से आई।

Crains are unlawfully lifting the vehicles for money in Lucknow.
इंदिरानगर के गोमतीनगर की ओर रांग साइड से जाते क्रेन चालक। - फोटो : amar ujala

गोमती नगर से पॅालीटेक्निक चौराहे की ओर भी एक क्रेन रॉन्ग साइड गाड़ी लेकर आई। इसी तरह पॉलीटेक्निक चौराहे से चिनहट की ओर भी क्रेन रॉन्ग साइड गई।

विज्ञापन
Crains are unlawfully lifting the vehicles for money in Lucknow.
क्रेनों के खुद गलत साइड से आने पर कई बार जाम भी लग जाता है। - फोटो : amar ujala

मामले पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि क्रेन नगर निगम के अंडरटेकिंग है। उसका सारा काम नगर निगम ही देखता है। वह किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी करते हैं तो कार्रवाई नगर निगम ही कर सकता है। जाम व यातायात प्रभावित करने की बात है तो इसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed