आज से बाजारों के अच्छे दिन, खरीदारी के लिए ज्योतिषाचार्यों व पंडितों का ये है कहना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल मार्केट : 25 फीसदी बढ़ोतरी के साथ शुभारंभ
मोबाइल बाजार लोगों की जरूरत का बाजार बन गया है। गणपति मोबाइल के सुनील अरोड़ा कहते हैं कि कंपनियों ने कई स्कीम दी है। यूं तो सेल नवरात्र में धीमी रहती है, लेकिन सात महीने का लंबा इंतजार हो चुका है। इसलिए ग्राहक खरीदारी के लिए निकलेंगे। बालाजी मोबाइल के नीरज जौहर कहते हैं कि 25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बाजार उठेगा।
ऑटोमोबाइल रविवार से आएगी तेजी
ऑटोमोबाइल एसोसिएशन से जुड़े सुरेश अग्रवाल मानते हैं कि रविवार से इस सेक्टर के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। वह कहते हैं कि नवरात्र का पहला दिन शनिवार है। इस दिन लोग वाहनों की खरीदारी से झिझकते हैं। इस सेक्टर में क्या ट्रेंड दिख सकता है, इस सवाल पर वह कहते हैं मुझे तो उम्मीद है कि रविवार को 400-500 फोर व्हीलर और 800-1000 के बीच नए दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी। यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा।
सराफा बाजार में जश्न, दिवाली तक 60 फीसदी बढ़ेगी बिक्री
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के संगठन मंत्री आदिश जैन कहते हैं कि नवरात्र की शुरुआत कारोबार में 20-30 फीसदी की तेजी से होगी, जो दिवाली तक 60 फीसदी तक पहुंच जाएगी। एक दिन के कारोबार का औसत 12-15 करोड़ का है। हर सहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के धीरज ढल कहते हैं कि बीते एक महीने से आने वाले नौ दिन कहीं ज्यादा बेहतर होंगे। इसके बाद हर दिन कारोबार बढ़ेगा।
छोटे भाई की छोटी दुकान के अशोक मोतियानी कहते हैं 20 जिलों के ग्राहक खरीदारी करने आ चुके हैं। कलकत्ता स्टाइल के कुलवंत सिंह के मुताबिक, जिन्होंने नवरात्र के लिए खरीदारी को रोक रखा था, वे अब आएंगे। सुपर-डुपर सेल से बाजार पुरानी रंगत में हैं। हालांकि नवरात्र में नए कपड़ों का चलन नहीं, लेकिन शादी की तैयारियां, दिवाली की खरीदारी तो होती ही है। साड़ी महल के जयदेव बलानी और बिंदल्स के आयुष मित्तल कहते हैं कि ग्राहकों की झिझक खत्म हो गई है।