Lucknow Murder Case: आलमबाग के गढ़ी कनौरा में बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर से राजधानी लखनऊ थर्रा उठी। दामाद ने अपने सास-ससुर को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी जगदीप सिंह की पत्नी पृनम ने बताया कि पति से शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। बुधवार को आरोपी ससुराल आया था। पत्नी से बात करने की कोशिश की पर आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पूनम ने उससे बात करने से मना कर दिया।
दोनों की झड़प होने लगी और जगदीप ने पूनम की पिटाई कर दी। इस दौरान ससुर अनंत राम और सास आशा देवी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वो आपे से बाहर हो गया और चाकू से बुजुर्ग दंपती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।