फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ पहुंचे संजू बाबा, शेयर की अपने दिल की बातें, बोले- अपनी जिंदगी पर खुद लिखेंगे किताब

Sat, 21 Jul 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jul 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
film actor sanjay dutt reached for promotion of film in lucknow
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
संजय दत्त अपनी जिंदगी पर बहुत जल्द खुद ही किताब लिखेंगे। इसमें उनके जिंदगी की पूरी कहानी उतारी जाएगी। बृहस्पतिवार शाम अपनी आने वाली फिल्म साहेब, बीबी और गैंगस्टर के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से मिले संजय दत्त ने दिल खोलकर बातें की। 
film actor sanjay dutt reached for promotion of film in lucknow
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि वे अपनी बायोग्राफी खुद ही पूरी लिखें, लेकिन चूंकि उनको ज्यादा अनुभव नहीं हैं, इसलिए संजय किसी की मदद भी ले सकते हें।  गोमतीनगर स्थित एक मल्टीप्लेक्स की ऑडी में पत्रकारों से बातचीत केदौरान संजू मूवी में खुद की जिंदगी को दिखाने पर संतोष जताते हुए संजय ने कहा कि बड़े पर्दे पर उनकी जिंदगी दिखाने केलिए 15 घंटे की भी मूवी कम है। संजय दत्त ने बताया कि जल्द ही उनकी मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी मूवी की शूूटिंग की शुरुआत 2019 में हो सकती है। इस पर काम चल रहा है। 
film actor sanjay dutt reached for promotion of film in lucknow
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
जाड़ों में दोबारा लखनऊ में शूट करेंगे 
संजय दत्त ने बताया कि प्रस्थानम की शूटिंग के बाद अक्तूबर-नवंबर में वे फिर से लखनऊ में मूवी शूट करने आएंगे। ऋषि कपूर केसाथ लखनऊ बेस्ड एक कॉमेडी मूवी की शूटिंग यहां होगी। लेकिन इससे ज्यादा उन्होंने नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
film actor sanjay dutt reached for promotion of film in lucknow
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
यूपी में शूट हो रही प्रस्थानम मूवी के लिए सरकार से सब्सिडी के सवाल पर संजय दत्त ने कहा कि वे इसके लिए जरूर अपलाई करेंगे। वैसे भी शूटिंग में उन्हें सरकार प्रशासन का बड़ा सहयोग मिला है।
विज्ञापन
film actor sanjay dutt reached for promotion of film in lucknow
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
दोस्त कह रहे हैं संजू-पार्ट 2 बननी चाहिए
संजय ने कहा कि संजू में रणबीर ने काफी अच्छा काम किया। काफी कुछ उनकी जिदगी मूवी में दिखा दी, लेकिन मूवी देखने के बाद मेरे तमाम दोस्त कह रहे हैं कि मूवी का पार्ट-2 बनाया जाना चाहिए। खुद मुझे भी लगता है कि मेरी फैमिली और जिंदगी का काफी कुछ हिस्सा छूट गया। अगर संजय दत्त को बड़े पर्दे पर दिखाना है तो 15 घंटे की मूवी भी कम पड़ेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed